फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   VHP Spokesperson Vinod Bansal Reacts On The Kerala Story 2 Release Says Why People Get Upset When Truth Reveal

‘सच्चाई सामने आने पर ये परेशान क्यों हो जाते?’ ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर वीएचपी के प्रवक्ता ने जताई खुशी

Sat, 28 Feb 2026 03:03 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 28 Feb 2026 03:03 PM IST
सार

The Kerala Story 2: तमाम विवादों के बाद केरल हाईकोर्ट के आदेश के बाद ‘द केरल स्टोरी 2’ अब सिनेमाघरों में बनी हुई है। अब फिल्म की रिलीज पर खुशी जताते हुए वीएचपी के प्रवक्ता विनोद बंसल ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
VHP Spokesperson Vinod Bansal Reacts On The Kerala Story 2 Release Says Why People Get Upset When Truth Reveal
द केरल स्टोरी 2 पर बोले विनोद बंसल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ विवादों के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म केरल हाईकोर्ट द्वारा फिल्म की रिलीज पर लगी रोक हटाने के बाद सिनेमाघरों में बनी हुई है। अब विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के प्रवक्ता विनोद बंसल ने केरल हाईकोर्ट के फिल्म से रोक हटाने के फैसले का स्वागत किया है। साथ ही उनका मानना है कि फिल्म के रिलीज होने से धर्म परिवर्तन की सच्चाई सामने आएगी।

विज्ञापन

लव जिहाद दुनिया में एक बड़ी समस्या
वीएचपी के प्रवक्ता विनोद बंसल ने फिल्म को लेकर उठे विवाद पर कहा, ‘मैं फिल्म के निर्देशक, निर्माता और कलाकारों को बधाई देता हूं। कई कानूनी और जमीनी मुश्किलों का सामना करने के बाद अब सच्चाई सामने आएगी। मुझे समझ नहीं आता कि सच्चाई सामने आने पर ये लोग इतने परेशान क्यों हो जाते हैं।

विज्ञापन


कौन नहीं जानता कि लव जिहाद दुनिया में एक बड़ी समस्या बन गया है। इसने कई समुदायों और समाजों को तबाह कर दिया है। लव जिहाद के जरिए धर्म परिवर्तन के ऐसे खतरनाक केंद्र चलाए जा रहे हैं। आप इसे कैसे नकार सकते हैं?’

विज्ञापन
विज्ञापन

VHP Spokesperson Vinod Bansal Reacts On The Kerala Story 2 Release Says Why People Get Upset When Truth Reveal
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

न्यायमूर्ति एस.ए. धर्माधिकारी और पी.वी. बालकृष्णन की खंडपीठ ने हटाई फिल्म पर लगी रोक
इससे पहले न्यायमूर्ति एस.ए. धर्माधिकारी और पी.वी. बालकृष्णन की खंडपीठ ने एकल पीठ के न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस द्वारा पारित अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी। इसमें फिल्म की रिलीज को 15 दिनों के लिए रोक दिया था। हालांकि, बाद में न्यायमूर्ति एस.ए. धर्माधिकारी और पी.वी. बालकृष्णन की खंडपीठ के फैसले के बाद फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

यह खबर भी पढ़ेंः The Kerala Story 2 Review: एकतरफा नैरेटिव और अधूरी कहानी, दमदार एक्टिंग भी नहीं संभाल पायी एजेंडा भरी टोन

यह है फिल्म की कहानी
यह फिल्म 2023 में राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल है। निर्माताओं के अनुसार, 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' तीन युवतियों के जीवन की कहानी है, जो धोखे से की गई शादियों में फंस जाती हैं और कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन का सामना करती हैं। 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है और इसका निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed