टोक्यो ओलंपिक 2020: इस्राइली तैराकों ने माधुरी दीक्षित के गाने 'आजा नच ले' पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो
इस्राइल के तैराक ईडन ब्लेचर और शेली बोब्रिटस्की (Eden Blecher and Shelly Bobritsky) ने मंगलवार को माधुरी दीक्षित के गाने 'आजा नच ले' पर डांस करते हुए तैराकी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों टोक्यो ओलंपिक-2020 (Tokyo Olympics 2020) खूब सुर्खियों में हैं। इसमें तमाम देशों के विभिन्न खेलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच ओलंपिक में दौरान एक इस्राइली तैराकों ने अपनी ओर सबका ध्यान आकर्षित किया है। दरअसल, इस्राइल के तैराक ईडन ब्लेचर और शेली बोब्रिटस्की (Eden Blecher and Shelly Bobritsky) ने मंगलवार को माधुरी दीक्षित के गाने 'आजा नच ले' पर डांस करते हुए तैराकी की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस्राइली तैराकों का वीडियो दिखाता है कि देश के बाहर भी कई देशों में बॉलीवुड जगह बनाए हुए है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस्राइली तैराकों का वीडियो साझा किया है। साथ ही उन्होंने लिखा, 'इसके लिए टीम इस्राइल को बहुत-बहुत धन्यवाद! तुम्हें पता नहीं है कि मैं इसे सुनने और देखने के लिए कितनी उत्साहित थी! आजा नचले!'
Thank you so much Team Israel for this!!! You have no idea how excited I was to hear and see this!! AAJA NACHLE!!! #ArtisticSwimming #Olympics #Tokyo2020 pic.twitter.com/lZ5mUq1qZP
— 𝒜𝓃𝓃𝑒 𝒟𝒶𝓃𝒶𝓂 (@AnneDanam) August 4, 2021
इसके अलावा फिल्ममेकर कॉलिन डी कुन्हा ने भी वीडियो साझा किया है। सोशल मीडिया यूजर यह वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, दोनों तैराकों की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस्राइली तैराकों के डांस वीडियो पर यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'टोक्यो ओलंपिक में बॉलिवुड की एंट्री और हमेशा की तरह हमारे भारतीय गानों में कुछ अलग स्तर की ऊर्जा है।'
Israel 🇮🇱 doing artistic swimming 🏊♀️ on Indian music. Aaja Nachle#Tokyo2020 #ind #isr pic.twitter.com/a9kfHEZYZ6
— Shashank Shukla (@aye_its_Shanky) August 3, 2021
Nach le Nach le …used by team Israel for #ArtisticSwimming at #Olympics2020 @MadhuriDixit #BollywoodInspiredOlympians #AajaNachle pic.twitter.com/RQ7nThJsNG
— Collin DCunha (@collinDcunha) August 3, 2021
बता दें कि इस्राइल की जोड़ी ईडन ब्लेचर और शेली बोब्रिट्स्की टोक्यो एक्वेटिक्स सेंटर में महिलाओं की युगल तकनीकी नियमित कार्यक्रम के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए संघर्ष कर रही थीं। हालांकि, वे शिखर संघर्ष के लिए अर्हता प्राप्त करने में सक्षम नहीं थे।