फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   video: Madhuri Dixit’s Younger Son Ryan Donates Hair to Cancer Society

VIDEO: माधुरी दीक्षित के बेटे रेयान ने कैंसर पीड़ित के लिए दान किए अपने बाल, एक्ट्रेस बोलीं-'मुझे गर्व है'

Mon, 08 Nov 2021 09:40 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 08 Nov 2021 09:40 AM IST
विज्ञापन
video: Madhuri Dixit’s Younger Son Ryan Donates Hair to Cancer Society
माधुरी दीक्षित के बेटे रेयान के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरों और वीडियो को साझा करती हैं। माधुरी ने इस बार एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका बेटा रेयान नजर आ रहा है। रेयान के लंबे बाल वीडियो में कटते नजर आ रहे हैं। वहीं माधुरी ने रेयान के लंबे बाल काटने की वजह को भी लोगों के साथ शेयर किया है और साथ ही अपने बेटे की तारीफ भी की है। 

विज्ञापन


माधुरी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'हर हीरो कैप नहीं पहनते.. लेकिन मेरा बेटा पहनता है। राष्ट्रीय कैंसर दिवस के खास मौके पर मैं आप सभी के साथ कुछ शेयर करना चाहती हूं। रेयान जब भी किसी कैंसर पीड़ित को कीमो थैरेपी के लिए जाते देखता, तो उसका दिल टूट जाता है। वह बहुत सी खराब चीजें झेलते हैं, इतना ही नहीं वह अपने बाल भी खो देते हैं। ऐसे में मेरे बेटे ने भी कैंसर सोसायटी को अपने बाल दान करने का फैसला किया। बतौर माता-पिता के रूप में उसके फैसले से रोमांचित थे।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

विज्ञापन
विज्ञापन


हमें गर्व है
माधुरी ने आगे लिखा, 'गाइडलाइन्स के मुताबिक रेयान ने दो साल तक अपने बाल नहीं कटवाए, ताकि वो बालों को तय लंबाई तक बढ़ा सके। वो इन बालों से उन लोगों की मदद करना चाहता था, जो कैंसर से जूझ रहे हैं। आज ये उसका यह अंतिम चरण था। हमें उस पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed