फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vidya balan angry with media

तलाक के बाद अब विद्या बालन के 'प्रेम' की खबरें

Wed, 21 May 2014 08:12 AM IST
Updated Wed, 21 May 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
vidya balan angry with media

विद्या बालन जानती हैं कि फिल्मों में होने के कारण लोग उनकी निजी जिंदगी में ताक-झांक तो करेंगे ही। यही कारण है कि वह कभी उन्हें लेकर उड़ने वाली अफवाहों पर तीखी प्रतिक्रिया नहीं करती हैं।

विज्ञापन


पिछले दिनों जबकि उनके प्रेग्नेंट होने से लेकर पति से तलाक तक की खबरें सुर्खियां बनीं तो उन्होंने आपा नहीं खोया और शांत बनी रहीं। लेकिन अब एक ऐसी बात हुई है जिसे लेकर विद्या मीडिया से नाराज बताई जा रही हैं।

विज्ञापन

मामला शाहिद से है जुड़ा

vidya balan angry with media

उन्होंने अपने नजदीकियों से अपनी नाखुशी का इजहार भी किया है। मामला विद्या के पुराने प्रेमी शाहिद कपूर से जुड़ा है। असल में जब से शाहिद कपूर द्वारा मुंबई की उसी बिल्डिंग में फ्लैट खरीदने की बातें सामने आई हैं, जहां विद्या अपने पति सिद्धार्थ के साथ रहती हैं, मीडिया में इसे चटखारे लेकर लिखा गया। बस यही बात विद्या को पसंद नहीं आई।

विद्या के नजदीकी सूत्रों के अनुसार, उनकी प्रेग्नेंसी और तलाक तक तो अफवाहें ठीक थी। वह बर्दाश्त कर गईं, लेकिन अब वह गुस्से से लाल हो रही हैं क्योंकि विद्या बिल्कुल नहीं चाहतीं कि उनके अतीत को लेकर लोग किसी तरह की चर्चा करें क्योंकि जो बीत गया है उसकी चीरफाड़ करके क्या हासिल होगा।

घर में सुखी हैं विद्या

vidya balan angry with media

वह भी तब, जबकि वह शादी करके अपने घर में सुखी हैं। जानकारों के अनुसार विद्या गलत भी नहीं हैं क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में कई बार रिलेशनशिप बनने के बाद किन्हीं कारणों से टूट जाती है, अतः ऐसी बातों को बार-बार सामने लाने का कोई मतलब नहीं होता।

सब जानते हैं कि करीना कपूर और विद्या बालन शादी करके अपने जीवन में आगे निकल चुकी हैं। खुद शाहिद अपनी जिंदगी में अनेक ब्रेक होने के बाद लगातार नई लड़कियों के साथ सामने दिखते रहते हैं। ऐसे में विद्या का गुस्सा जायज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed