Vidya Balan: बॉडी शेमिंग की शिकार हुई थीं विद्या बालन, वजन पर हुई टिप्पणी सुन फूट-फूटकर रोने लगी थीं अभिनेत्री
विद्या बालन ने उस दौर के बारे में बात की, जब वह अपने शरीर से खुश नहीं थीं और वजन को लेकर मिली टिप्पणी से वह बहुत आहत हो गई थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विद्या बालन आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 'कहानी', 'द डर्टी पिक्चर', 'पा', 'तुम्हारी सुलु' आदि फिल्मों से अपनी काबिलियत कई बार साबित की है। हालांकि, एक समय ऐसा भी था, जब अभिनेत्री शारीरिक छवि से परेशान थीं। वह अपने शरीर से नफरत तक करने लगी थीं। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में विद्या ने उस घटना को याद किया, जब अपने शरीर को लेकर मिली प्रतिक्रिया से वह बहुत परेशान हो गई थीं। दरअसल, एक मालिश करने वाली महिला ने उनके वजन पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।
विद्या के शरीर पर की गई टिप्पणी
विद्या ने हाल ही में उस दौर के बारे में बात की, जब वह अपने शरीर से खुश नहीं थीं। हालांकि, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि आज उन्होंने इसे स्वीकार करना सीख लिया है और अब वह अपने शरीर से वैसे ही प्यार करती हैं, जैसा वह है। एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी मालिश करने वाली ने उनकी आंखों में आंसू ला दिए थे। उन्होंने कहा कि वह मालिश करवा रही थीं और जिस महिला को यह काम सौंपा गया था, उन्होंने अभिनेत्री से कहा, 'अरे फिर से वजन बढ़ा लिया क्या?'
Fantastic Friday: इन तस्वीरों में दिख रही किशोरी बन चुकी मैडम, जानिए सनी व शाहरुख से मुलाकात के दिलचस्प किस्से
महिला को लगाई फटकार
उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा स्थान था और उन्हें मालिश करने वाली पर भरोसा था कि वह सिर्फ मालिश करेंगी और वहां बैठकर उनके शरीर के बारे में टिप्पणी नहीं करेंगी। विद्या वहां इसलिए गई थीं, ताकि मालिश करने वाली उनकी नसों को शांत कर सके और उन्हें बेहतर महसूस करा सके। अभिनेत्री ने मालिश करने वाली को यह कहकर फटकार लगाई कि वह उसके शरीर के बारे में टिप्पणी न करें, क्योंकि उन्हें यह पसंद नहीं है।
Esha Deol: मां हेमा को फिर से फिल्मों में देखना चाहती हैं ईशा देओल, इंडस्ट्री के निर्देशकों से की यह गुजारिश
अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह इस घटना से इतनी प्रभावित हुईं कि जैसे ही उन्होंने अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर को देखा तो वह फूट-फूट कर रोने लगीं। वह यह भी सोचती थीं कि लोगों को ऐसा क्यों करना पड़ता है? मालिश करने वाली को उनसे ऐसा क्यों कहना पड़ा? उनका दिन बहुत व्यस्त था, वह थकी हुई थीं और मालिश करवाने की प्रतीक्षा कर रही थीं और पहले 10 मिनट के भीतर ही यह हो गया कि वह मालिश करवाने जा रही हैं, लेकिन आराम मिलने की जगह उन्हें दर्द का सामना करना पड़ा।
Anupam Kher: बड़े पर्दे पर नए अवतार में धूम मचाएगा 'छोटा भीम', अनुपम खेर ने साझा किया एक्शन फिल्म का टीजर