फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidya Balan finished film 'Ghanchakkar'before wedding

विद्या ने शादी से पहले पूरी कल ली 'घनचक्कर' की शूटिंग

Fri, 04 Jan 2013 05:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 04 Jan 2013 05:45 PM IST
विज्ञापन
Vidya Balan finished film 'Ghanchakkar'before wedding

फिल्म 'घनचक्कर' की रिलीज में देर होगी इस तरह की चर्चाओं को फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि विद्या अपने काम को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने शादी से पहले ही फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली। इंडस्ट्री में यह बात लंबे समय से चर्चाओं में थी कि विद्या बालन के शादी कर लेने के बाद 'घनचक्कर' फिल्म की शूटिंग रुकी हुई है। लेकिन अब बात साफ हो गई है।

विज्ञापन


विद्या ने 16 दिसम्बर को यूटीवी के प्रबंध निदेशक सिद्घार्थ राय कपूर से शादी कर ली। राजकुमार गुप्ता ने कहा कि विद्या बहुत पेशेवर हैं और उनके साथ काम करना हमेशा अच्छा होता है। शादी से पहले ही उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली। ‘घनचक्कर’ एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें विद्या के साथ इमरान हाशमी भी हैं। फिल्म के दूसरे शेडयूल के बारे में पूछे जाने पर गुप्ता ने कहा कि हमने ‘घनचक्कर’ का पहला शेडयूल मुम्बई के चेम्बुर में पूरा किया।
विज्ञापन


अब हम जनवरी के मध्य में दूसरा शेडयूल पूरा करेंगे। दूसरा शेडयूल मुम्बई के विभिन्न स्थानों पर शूट किया जाएगा। केवल 20 प्रतिशत शूटिंग बची हुई है। ‘घनचक्कर’ यूटीवी मोशन पिक्चर्स के साथ गुप्ता की तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह ‘आमिर’ तथा ‘नो वन किल्ड जेसिका’ बना चुके हैं। यह फिल्म 21 जून को प्रदर्शित होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed