{"_id":"8a4399994a954dce8cdf45ad9a2bcf19","slug":"vidya-balan-happy-with-his-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवारे भी देख सकते हैं विद्या बालन की ये फिल्म ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कुंवारे भी देख सकते हैं विद्या बालन की ये फिल्म
अमर उजाला दिल्ली
Updated Thu, 27 Feb 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्म को कुंवारे लोग भी देख सकते हैं। ऐसा इस फिल्म की अभिनेत्री का कहना है।
विज्ञापन
अभिनेत्री विद्या बालन कहती हैं कि उनकी आगामी फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' सिर्फ विवाहितों के लिए नहीं है। वह मानती हैं कि हर आयुवर्ग के दर्शक इसका मजा लेंगे। फिल्म में उनके साथ अभिनेता फरहान अख्तर भी हैं।
विद्या को यकीन है, "हर किसी को फिल्म पसंद आएगी फिर चाहे वह किशोर हो, विवाहित हो, शादी करने जा रहे हों या बुजुर्ग दंपति ही क्यों न हों।"
33 वर्षीया अभिनेत्री यहां टेलीविजन धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' के सेट पर अपनी फिल्म के प्रचार के लिए एक विशेष कड़ी की शूटिंग करने आई थीं। उन्होंने कहा, "यह एक रिश्ते पर आधारित कहानी है इसलिए सभी पसंद करेंगे। यह आपको हंसाएगी और आप इससे जुड़ेंगे।"
विज्ञापन
विद्या ने कहा, "हमने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी। सभी ने कहा कि उन्हें लगा मानो पर्दे पर उनकी जिंदगी दिखाई जा रही थी। मेरे ख्याल से फिल्म के निर्देशक साकेत चौधरी यही चाहते थे।"
विज्ञापन