फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vidya balan have 12 getup in bobby jasoos

विद्या बालन के एक नहीं कई सारे चेहरे हैं!

Mon, 16 Jun 2014 11:22 AM IST
Updated Mon, 16 Jun 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
vidya balan have 12 getup in bobby jasoos

आज के एक्टर्स  एक चेहरे पर कई चेहरे लगाकर अपना कैलिबर साबित कर रहे हैं। इसी कारण कमल हासन खूब चर्चा में रहे हैं और इन दिनों विद्या बालन भी खूब चर्चित हो रही हैं। विद्या बालन फिल्म `बॉबी जासूस' में बिल्किस अहमद नाम की हैदराबादी लड़की का किरदार निभा रही हैं।

विज्ञापन


बिल्किस को हैदराबाद की नंबर वन जासूस बनने का शौक है। इसी कारण वह फिल्म में 12 अलग रूपों में दिखाई देंगी। विद्या कहती हैं कि इस फिल्म के लिए उन्हें पुरुष किरदार का रूप धरने में सबसे ज्यादा मजा आया और एक जासूस का किरदार निभाने का आइडिया उन्हें इतना एक्साइटिंग लगा कि फिल्म के लिए हां कर दी।
विज्ञापन


122 गेटअप में हुए फाइनल

vidya balan have 12 getup in bobby jasoos

कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए विद्या ने 122 रूपों को ट्राई किया, जिसमें बारह फाइनल हुए। फिल्म के ट्रेलर देखकर तो आसानी से कहा जा सकता है कि 4 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म से विद्या फिर एक मानक रचेंगी। यह मानक होगा एक एक्टर की एक्टिंग की सीमाओं को एक ही प्रयास में विस्तार देने का।

ऐसा ही मानक अकसर रचते हैं कमल हासन। कमल हासन ने अपने फिल्मी करियर में जितने बहुरूप धरे होंगे, शायद ही वर्तमान के किसी और अभिनेता ने ऐसा प्रयास किया हो। आजकल कमल भी अपनी आने वाली फिल्म `उत्तम विलेन' के दोहरे व्यक्तित्व वाले किरदार और उसके रूप को लेकर चर्चा में हैं।  


कमल हसन करते थे ऐसा

vidya balan have 12 getup in bobby jasoos
कमल की फिल्में `चाची 420', `दशावतारम' और `हिंदुस्तानी' एक ही फिल्म में बहुभूमिकाओं की मिसाल हैं। पर `बॉबी जासूस’ के बाद इस मामले में विद्या कमल से ज्यादा पीछे नहीं लगतीं। फिल्म `कहानी' में वह प्रेग्नेंट थीं, फिर `घनचक्कर' में ठेठ पंजाबी लहजे वाली मोटी फैशनेबल पंजाबन और अब `बॉबी जासूस' में बिल्किस के साथ बारह और रूपों में दिखना निश्चित रूप से उन्हें लेडी कमल हासन की उपाधि दे देगा।

विद्या बालन ने इस फिल्म में अपने चेहरे पर कई चेहरे लगाकर अपनी एक्टिंग को एंटरटेनमेंट का भी डोज दे दिया है। ऐसे में अगर फिल्म सफल हो जाती है, तो विद्या बहुरूप धर कर हिट होने वाली संभवतः पहली हीरोइन भी बन जाएंगी और `लेडी शाहरुख खान’ की उपाधि के बाद उन्हें `लेडी कमल हासन’ की उपाधि भी दी जा सकती है।
विज्ञापन

क्या चल पाएगा इतने रूप का जादू?

vidya balan have 12 getup in bobby jasoos

फिल्म समीक्षक अनुज कुमार इस बात से सहमत हैं। वह कहते हैं, 'बहरूपिया के किरदार अब तक सिर्फ मेल एक्टर्स के लिए ही गढ़े जाते थे। 'चाची 420' और 'इंडियन' में कमल हासन ने गजब का रूप धरा था। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आमिर भी बहरूपिया बन चुके हैं।

बॉलीवुड में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी फीमेल किरदार के लिए इस तरह के रोल गढ़े जा रहे हैं, क्योंकि विद्या बालन किसी मेल हीरो से कम नहीं हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed