फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vidya balan in Hamari Adhuri Kahani film

अपनी 'अधूरी मोहब्बत' की तलाश करेंगी विद्या

Wed, 03 Sep 2014 12:37 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
vidya balan in Hamari Adhuri Kahani film

विद्या बालन इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ की तैयारी कर रही हैं। मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और विद्या ‘बॉबी जासूस’ के बाद फिर कैमरे के सामने आने को तैयार हैं।

विज्ञापन


सूत्र खबर लाए हैं कि विद्या ‘हमारी अधूरी कहानी’ में एक बार फिर से अलग ढंग का रोल निभाने जा रही हैं। यह फिल्म एक ऐसी युवती की कहानी होगी जो प्यार की तलाश में है, लेकिन उसे कहीं प्यार नहीं मिलता। आखिरकार वह सोचती है कि प्यार वगैरह बेकार की बात है और अंततः शादी कर लेती है। परंतु तभी उसकी जिंदगी में यू-टर्न आता है और शादी के बाद उसे एक युवक से प्यार हो जाता है।
विज्ञापन

विवाहेतर संबंधों को दिखाएगी यह फिल्म

vidya balan in Hamari Adhuri Kahani film

इस प्रकार यह फिल्म विवाहेतर संबंधों को दिखाएगी, लेकिन एक नए अंदाज में। ‘एक विलेन’ के बाद यह फिल्म डायरेक्ट करने वाले मोहित सूरी के अनुसार, ‘यह सोचना गलत है कि जिस्मों का मिलन ही सच्चा प्यार है। कई बार होता है कि प्यार में जिस्मों की कोई भूमिका नहीं होती। बिना जिस्मानी ताल्लुकात के भी प्यार हो सकता है। फिल्म में ऐसी कई भावनाएं दिखाई जाएंगी जो मन की गहराइयों में पैदा होती है।’

मोहित का कहना है कि कई बार आपको ऐसा शख्स मिल जाता है जिसके आप भले ही करीब न हों लेकिन वह आपके मन-मस्तिष्क में छाया रहता है। इसी रूप में वह आपके करीब होता है। ‘हमारी अधूरी कहानी’ में विद्या को विवाह के बाद जिस शख्स से प्यार होता है, वह इमरान हाशमी होंगे। ऐसे में मोहित प्यार को सिर्फ कैसे मन-मस्तिष्क तक रख पाएंगे, देखना वाकई रोचक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed