आखिर अभिनेत्री विद्या बालन को मां बनने से कौन रोक रहा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या बालन ने अपनी मां बनने को लेकर खुलासा किया है। यूं तो साल 2012 में शादी के बाद से ही उनका मन मां बनने का है, लेकिन उनका काम उन्हें बार-बार ऐसा करने से रोक रहा है। जिससे फिल्हाल उन्होंने निजात पाली है।
उन्होंने कहा कि वो और उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर अब बच्चा चाहते हैं। अभिनेत्री का कहना है कि आप इन चीजों को प्लान नहीं कर सकते।
उनके मुताबिक शादी के बाद से लगातार उन पर काम का दबाव रहा। लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं पहले के मुकाबले ज्यादा तैयार हूं और रियल लाइफ में मां की भूमिका के लिए तैयार हैं।
'हमारी अधूरी कहानी' के प्रमोशन में व्यस्त
विद्या बालन फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये एक रोमांटिक ड्रामा है। जिसमें विद्या एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं जो एक बिजनेसमैन से प्यार करती है। लेकिन उसकी पिछली जिंदगी उसे परेशान करती रहती है।
फिल्म में विद्या बालन के साथ इमरान हाशमी और राजकुमार यादव हैं। मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से विद्या को बहुत उम्मीदें हैं।