{"_id":"079365e8-dd91-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"vidya-balan-joins-bhatt-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो! विद्या बालन ने ज्वाइन किया भट्ट कैंप ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लो! विद्या बालन ने ज्वाइन किया भट्ट कैंप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 25 Jun 2013 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह खबर आपको चौंका सकती है। खबर यह है कि एक अर्थपूर्ण सिनेमा करने की बात कहने और करने वाली विद्या बालन भट्ट कैंप की फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं। भट्ट कैंप पूरी तरह से कर्मिश्यल फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
यह पहली बार हो रहा है कि विद्या बालन भट्ट कैंप के साथ काम करने जा रही हैं। भट्ट कैंप अपनी फिल्मों में अभिनेत्रियों को खास तरीके से दर्शाता रहा है। सो, इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि वे विद्या को किस तरह अपनी फिल्म में दर्शाते हैं.
विज्ञापन
फिलहाल विद्या 'शादी के साइड इफेक्ट्स' के सीक्वल की शूटिंग कर रही हैं। इसके बाद वे विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म में काम करेंगी। यह फिल्म इमोशनल लव स्टोरी है।
विज्ञापन
फिलहाल विद्या के अपोजिट किसी भी अभिनेता को फिलहाल फाइनल नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि इमरान हाशमी के साथ ही विद्या बालन की जोड़ी बनने की गुंजाईश है।
विशेष फिल्म्स और विद्या दोनों ही इस बात से खुश हैं कि दोनों को साथ साथ काम करने का मौका मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी करेंगे, जिनकी हालिया रिलीज फिल्म 'आशिकी 2' सुपरहिट साबित हुई है।