फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vidya balan ready to work

विद्या बालन ने कह ही दिया कि मैं तैयार हूं

Mon, 24 Mar 2014 09:13 AM IST
Updated Mon, 24 Mar 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
vidya balan ready to work

विद्या बालन पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह सुर्खियां उनके प्रेगनेंसी से जुड़ी हुई हैं।

विज्ञापन


विद्या बालन लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कोई कह रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं और कोई कह रहा है कि यह सब अफवाह है। विद्या खुद कुछ नहीं बोल रहीं। असल में विद्या द्वारा निर्देशक सुजॉय घोष की फिल्म छोड़ने के बाद से चर्चाएं तेज हो गई हैं।

परंतु अब खबर है कि विद्या मुंबई लौट आई हैं और उन्होंने भट्ट कैंप के सर्वेसवा मुकेश भट्ट से मुलाकात करके स्थिति साफ कर दी है। सूत्र कह रहे हैं कि विद्या ने मुकेश भट्ट से कहा है कि वह उनकी फिल्म करने के लिए रेडी हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चर्चा थी विद्या ने भट्ट कैंप की फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ भी छोड़ दी है। यह फिल्म एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी होगी।सूत्रों के मुताबिक विद्या अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ अमेरिका में छुट्टियां मनाने गई हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश भट्ट ने मीडिया में इस बात की पुष्टि की है विद्या ने उनसे मुलाकात करके कहा है कि वह ‘हमारी अधूरी कहानी’ में काम करने के लिए तैयार हैं। विद्या के नजदीकियों के मुताबिक अपनी छुट्टियों का विद्या ने खूब मजा लिया और ढेर सारी किताबें पढ़ने के साथ पति के लिए खाना बनाना भी सीखा।

विद्या को शादी के बाद से अभी तक पति के लिए वक्त ही नहीं मिला और न ही अपने घर को सजाने के लिए वह समय निकाल पाईं। विद्या अब यह सब करना चाहती हैं। वह फिल्मों में काम करने की रफ्तार को कुछ कम करने का मन बना रही हैं।

उधर भट्ट कैंप के सूत्रों का कहना है कि मुकेश भट्ट को अपनी फिल्म के लिए कोई जल्दबाजी नहीं है और वह भी विद्या का इंतजार करेंगे। इस फिल्म का एक बड़ा हिस्सा मध्य-पूर्व के देशों में शूट किया जाएगा। फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं।


इमरान भी फिलहाल अपने बेटे के स्वास्थ्य की देखभाल में व्यस्त हैं और इसके बाद उन्हें अपनी फिल्म ‘मिस्टर एक्स’ की शूटिंग पूरी करनी है। जिसका निर्देशन विक्रम भट्ट कर रहे हैं। ऐसे में तय है कि विद्या के पास आराम करने का काफी समय होगा। वैसे इन तमाम बातों के बीच अभी तक विद्या ने यह मीडिया में यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह प्रेग्नेंट हैं या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed