फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vidya Balan's 'Begum Jaan' & Vin Diesel, Dwayne Johnson's 'Fate Of The Furious' First Day Collection

हॉलीवुड की इस फिल्म के आगे फीकी पड़ी 'बेगम जान', जानें पहले दिन का कलेक्शन

Sun, 16 Apr 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 16 Apr 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
Vidya Balan's 'Begum Jaan' & Vin Diesel, Dwayne Johnson's 'Fate Of The Furious' First Day Collection
'बेगम जान' फर्स्ट डे कलेक्शन
विद्या बालन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेगम जान' शुक्रवार को रिलीज हो गई। विद्या के साथ-साथ दर्शकों को भी फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन 'बेगम जान' उन पर खरी नहीं उतर पाई। पहले दिन फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही।
विज्ञापन


'बेगम जान' का पहले दिन का कलेक्शन काफी कम रहा। श्रीजीत मुखर्जी की द्वारा निर्देशित ये फिल्म अपने फर्स्ट डे पर केवल 3.94 करोड़ रुपये का बिजनेस ही कर सकी। 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म उम्मीदों के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Film Review: अपने दृश्य और संवादों से चौंका देगी 'बेगम जान'
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को 'बेगम जान' के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्म 'फेट एंड दी फ्यूरियस' भी रिलीज हुई। इस टक्कर का नुकसान सीधा-सीधा 'बेगम जान' को हुआ। 'फेट एंड दी फ्यूरियस' 2001 में आई फिल्म 'फास्ट एंड दी फ्यूरियस' का आठवां पार्ट है।

पूरी दुनिया में इस फिल्म फ्रेंचाइजी के फैंस मौजूद है। इंडिया में ये फिल्म 1600 स्क्रीन्स पर 5 भाषाओं में रिलीज हुई। इंग्लिश, हिंदी के अलावा फिल्म तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में आई वहीं 'बेगम जान' केवल हिंदी में रिलीज हुई थी। 'फेट एंड दी फ्यूरियस' अब तक 22 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है और फिल्म विश्लेषकों का मानना है कि वीकेंड पर इसकी कमाई में इजाफा होगा। ऐसे में विद्या की फिल्म का पहले वीकेंड टिक पाना मुश्किल दिख रहा है।

ये भी पढ़ें- Public Review : और ज्यादा रोमांच से भरी है 'फास्ट एंड फ्यूरियस 8'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed