फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidya Balan says South Indian industries are far more disciplined than Bollywood actress statement goes viral

Vidya Balan: बॉलीवुड से ज्यादा साउथ इंडस्ट्री को अनुशासित मानती हैं विद्या, बोलीं- मेरी जड़ें जुड़ी हुई हैं

Sat, 11 Nov 2023 11:02 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 11 Nov 2023 11:02 PM IST
सार

अब हाल ही में, अभिनेत्री ने दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री को बॉलीवुड की तुलना में कहीं अधिक अनुशासित बताया है। चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

विज्ञापन
Vidya Balan says South Indian industries are far more disciplined than Bollywood actress statement goes viral
विद्या बालन - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेत्री विद्या बालन ने कई दिनों से फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। लंबे समय तक फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद अभिनेत्री ने अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'नीयत' से एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। दमदार कमबैक की उम्मीद करने के बाद भी विद्या की इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री को बॉलीवुड की तुलना में कहीं अधिक अनुशासित बताया है। चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन


साउथ इंडस्ट्री को अधिक अनुशासित मानती हैं विद्या बालन
बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री विद्या बालन ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें लगता है कि दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री बॉलीवुड की तुलना में अधिक अनुशासित हैं, जबकि विद्या मुख्य रूप से हिंदी फिल्म अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। विद्या तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में नजर आई हैं।
विज्ञापन

 

War 2: टाइगर 3 की रिलीज से पहले वॉर 2 पर आया बड़ा अपडेट, जानकर जूनियर एटीआर के फैंस हो जाएंगे खुश

विज्ञापन
विज्ञापन


अपने बयान के पीछे बताई यह बड़ी वजह
विद्या ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका दक्षिण भारतीय परवरिश भी उन्हें जमीन पर उतारने में मदद करती है। साउथ इंडस्ट्री में अपने अनुभवों के बारे में बोलते हुए विद्या ने कहा,  “मुझे लगता है कि साउथ सिनेमा के लोग अपने काम के बारे में कहीं अधिक अनुशासित हैं। हालांकि, मैं कहूंगी कि मैं जिस तरह की फिल्में करती हूं, उनमें बहुत अनुशासन होता है, क्योंकि हम ऐसा न करने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं।
 

Nargis Fakhri: रॉकस्टार के 12 साल हुए पूरे, नरगिस फाखरी ने तस्वीरें साझा कर कही दिल छू लेने वाली बात



इस फिल्म में आएंगी नजर
विद्या ने आगे कहा, 'मैं कभी भी हिंदी में किसी मेगा फिल्म में नहीं रही। इसलिए मुझे नहीं पता कि यह कैसे काम करती है। कई चीजें काम नहीं कर रही हैं और हम खुद से सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह प्रामाणिक होने के बारे में है। प्रामाणिक रूप से हिंदी फिल्म कौन सी है? क्या हम अब यह जानते हैं।'' वर्क फ्रंट की बात करें तो विद्या को आखिरी बार मर्डर मिस्ट्री 'नीयत' में देखा गया था। इससे पहले अभिनेत्री 'जलसा' और 'शेरनी' में नजर आई थीं। इसके अलावा अभिनेत्री लवर्स नामक फिल्म में भी अभिनय करेंगी, जिसमें सेंथिल राममूर्ति मुख्य भूमिका में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed