फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidya Balan short film Natkhat To Premiere On June 2 2020

शकुंतला देवी के बाद अब विद्या की इस फिल्म की डिजिटल रिलीज तय, फर्स्ट लुक ने बनाया माहौल

Thu, 28 May 2020 10:40 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 28 May 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Vidya Balan short film Natkhat To Premiere On June 2 2020
नटखट - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल दक्षिण की राजनीति के सितारे रहे एन टी रामाराव की बायोपिक, मिशन मंगल और पिंक की रीमेक में दिखीं विद्या बालन का ये साल उतार चढ़ाव वाला रहा है। उनकी बहुतप्रतीक्षित फिल्म शकुंतला देवी भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। इसके बावजूद विद्या बालन का जोश बरकरार है। विद्या की अगली फिल्म नटखट जल्द ही आपको यूट्यूब पर देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


'वी आर वन: ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल’ में डिजिटल प्रीमियर के लिए चुनी गई फिल्म नटखट का प्रीमियर 2 जून को होगा। शान व्यास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को शान ने अनुकंपा हर्ष के साथ मिलकर लिखा है। विद्या ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका तो निभाई ही है, साथ ही वह इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। 

विज्ञापन

Vidya Balan short film Natkhat To Premiere On June 2 2020
नटखट - फोटो : सोशल मीडिया

विद्या कहती हैं, 'कोरोना वायरस जैसी महामारी की वजह से जहां एक ओर दुनिया के सभी फेस्टिवल्स रद्द कर दिए गए हैं। ऐसे में 'वी आर वन' जैसा डिजिटल फेस्टिवल दर्शकों और निर्माताओं के लिए एक आशा बनकर आया है। मैं बड़ी खुश और उत्साहित हूं कि हमारी फिल्म को इस प्लेटफॉर्म पर दिखाया जा रहा है। 'नटखट' बहुत ही खास फिल्म है क्योंकि इस समय में ऐसी फिल्में देखना बहुत जरूरी है। साथ ही यह फिल्म एक खास संदेश भी देती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed