{"_id":"3860a0e0-9396-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"vidya-balan-siddharth-kapoor-take-care-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-दूजे का खूब ख्याल रखते हैं विद्या और सिद्वार्थ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक-दूजे का खूब ख्याल रखते हैं विद्या और सिद्वार्थ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 23 Mar 2013 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड का नया नवेला शादीशुदा जोड़ा यानि विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर भले ही इन दिनों अपने अपने कामों में मशरूफ नजर आता हैं लेकिन काम के साथ साथ ये जोड़ा एक दूसरे के साथ को भी खास महत्व देता है। हाल ही में सिद्धार्थ विद्या की शूटिंग के दौरान उनसे मिलने के लिए पहुंच गए थे।
विज्ञापन
दरअसल विद्या एक एड फिल्म की शूटिंग कर रही थी तभी अपनी पत्नी विद्या को सरप्राइज देते हुए सिद्धार्थ सेट पर पहुंच गए। सेट से जुड़े लोगों की मानें तो विद्या को शूटिंग पर सुबह जल्दी आना था।
विज्ञापन
जब वे निकल रही थीं तो उस वक्त सिद्धार्थ सो रहे थे इसलिए विद्या उनसे मिले बिना ही शूटिंग पर आ गयी। फिर क्या था अपनी पत्नी से मिलने सिद्धार्थ सेट पर पहुंच गए। जहां वैनिटी वैन में दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी समय बिताया था।
विज्ञापन
विद्या से जुड़े लोगों की मानें तो यह जोड़ी जल्द ही न्यूयॉर्क छुट्टियों के लिए जा रही है। इस बीच वह अपना पेंडिंग काम खत्म करना चाहते हैं।