फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidya Balan to play Manyata Dutt in Sanjay Dutt biopic

संजय की बायोपिक में मान्यता बनेंगी विद्या बालन

Mon, 16 May 2016 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 16 May 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
Vidya Balan to play Manyata Dutt in Sanjay Dutt biopic

जब से संजय दत्त जेल से रिहा हुए हैं उनकी बायोपिक पर फिल्म बनाने का काम तेज हो गया है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय के रोल के लिए फाइनल हैं। ताजा खबर है कि संजय की पत्नी मान्यता के रूप में विद्या बालन से बात की गई है। उन्होंने अभी फिल्म साइन नहीं की है मगर मौखिक मंजूरी दे दी है। पिछले कुछ समय से कंगना रनौत का नाम मान्यता के रोल के लिए सामने आ रहा था परंतु सूत्रों का कहना है कि ऋतिक के साथ पैदा हुए विवाद के बाद कंगना को लेकर निर्माताओं ने मन बदल दिया।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पिछले हफ्ते हिरानी ने बायोपिक पर विद्या से बात की। विद्या फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई में उनके निर्देशन में काम कर चुकी हैं। उस फिल्म में उनके हीरो संजय दत्त थे। विद्या इस ऑफर को लेकर काफी उत्सुक हैं। हिरानी ने उन्हें फिल्म में मान्यता के रोल की विस्तार से जानकारी दी। स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कंगना को लेकर निर्माता एक तो ऋतिक से विवाद की वजह से सशंकित हुए, दूसरे कंगना की तरफ से यह भी स्पष्ट नहीं है कि निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म की शूटिंग कब तक खत्म हो जाएगी। संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग इस साल सितंबर में शुरू होनी है। रणबीर कपूर जग्गा जासूस की शूटिंग खत्म करके जल्द ही पूरी तरह से इस फिल्म के लिए लुक पर काम करेंगे। विद्या की हां के बाद यह देखना रोचक होगा कि रणबीर के साथ उनकी जोड़ी पर्दे पर कैसी लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed