लोग मेरा पेट क्यों देख रहे हैं : विद्या बालन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या बालन ने कहा कि मैं प्रेगनेंट हूं या नहीं या पूरी तरह से मेरा फैसला है। इस पर कयासबाजी करने की जरूरत ही नहीं है। यदि मैं प्रेगनेंट हूंगी तो वह सामने ही आ जाएगा। विद्या ने कहा कि इन दिनों लोग मुझसे बात करने के दौरान मेरे पेट को देखा करते हैं। उन्हें ऐसा करते देख मुझे बेहद बुरा लगता है।
आईफा अवॉर्ड से बनाई दूरी
विद्या की तबीयत और प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ समय से काफी चर्चा चली आ रही है। यही चर्चा एक बार फिर से शुरु हो गई है क्योंकि विद्या हाल ही में यूएस में हुए आईफा पुरुरस्कार समरोह से नदारद दिखी। समारोह में ना आने का बहाना उन्होंने अपनी खराब तबियत बताया।
यही नहीं इसके साथ ही यह भी चर्चा है कि क्या इस बार वह ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव में भी भाग नही लेंगीं। जबकि वह इस इवेंट की स्थापना (2012) से लेकर अब तक इसकी एम्बेसडर भी रही है।
रहस्य बन गई थी बीमारी
सूत्रों के अनुसार, "जब सुजॉय घोष की फ़िल्म को विद्या ने छोड़ा तो इसके पीछे उनके प्रेंग्नेंट होने की वजह खबरों में थी। लेकिन इसके बाद विद्या ने इस खबर के सच होने से इंकार कर दिया था। वहीं इस महीने मार्च में वह इंटर-सिटी प्रोमोशन इवेंट के लिये यूएस चली गई थी। हालाँकि उसके ठीक एक दिन पहले फ्लोरिडा में जाने से मना करते हुए उन्होंने अस्वस्थ होने का कारण बताया था।"
इस समारोह के मुंबई प्रतिनिधि के एक वक्ता का कहना है, "विद्या समारो से पहले ही वापिस आ चुकी थी। वह मार्च में इसके लॉन्च के मौके पर मेलबर्न जा चुकी थी। इस समारोह का उद्धघाटन अमिताभ बच्चन द्वारा किया जाएगा।