फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidya Balan used to change clothes in the car during the shooting of Kahaani director Sujoy Ghosh revealed ma

Vidya balan: 'कहानी' की शूटिंग के दौरान कार में कपड़े बदलती थीं विद्या बालन, निर्देशक सुजॉय घोष ने खोले कई राज

Sat, 05 Oct 2024 09:15 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Oct 2024 09:15 AM IST
सार

अभिनेत्री विद्या बालन को उनकी खास अदाकारी के लिए जाना जाता है। विद्या बालन को लेकर निर्देशक सुजॉय घोष ने कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि 'कहानी' फिल्म की शूटिंग के दौरान विद्या को अपनी ही कार में कपड़े बदलने पड़ते थे।

विज्ञापन
Vidya Balan used to change clothes in the car during the shooting of Kahaani director Sujoy Ghosh revealed ma
कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री विद्या बालन ने साल 2005 में अपनी फिल्म परिणीता से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। अभिनेत्री को अपने हंसमुख स्वभाव और शानदार अदाकारी के लिए जाना जाता है। विद्या बालन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' इस दिवाली सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इससे पहले विद्या को फिल्म 'कहानी' में भी देखा गया था। इस फिल्म में शूटिंग के लिए विद्या बालन को कार में कपड़े बदलने पड़े थे। शूटिंग की कई बातों को निर्देशक सुजॉय घोष ने साझा किया है।
विज्ञापन

Vidya Balan used to change clothes in the car during the shooting of Kahaani director Sujoy Ghosh revealed ma
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम @balanvidya
कार में कपड़े बदलती थीं विद्या बालन
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ बातचीत में कहानी फिल्म के निर्देशक सुजॉय घोष ने बताया था कि वो विद्या बालन के लिए वैनिटी वैन लाने में सक्षम नहीं थे। इस दौरान विद्या ने कार में ही शूटिंग के लिए कपड़े बदले थे। निर्देशक ने कहा कि वह उन दिनों बजट की समस्या से जूझ रहे थे। निर्देशक ने कहा, हमारे पास कुछ खास बजट नहीं था। वह अपनी कार में काला कपड़ा लगाकर कपड़े बदलती थीं।

Box Office Collection: धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही 'देवरा', बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने की तैयारी में 'स्त्री 2'

विज्ञापन
विज्ञापन

Vidya Balan used to change clothes in the car during the shooting of Kahaani director Sujoy Ghosh revealed ma
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
निर्देशक ने की अभिनेत्री की तारीफ
निर्देशक सुजॉय घोष ने अभिनेत्री विद्या बालन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कम बजट होने के बाद भी विद्या फिल्म करने के लिए मान गईं। साल 2009 में फिल्म अलादीन के फ्लॉप होने पर विद्या काम करने से मना भी कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

Do Patti: दो पत्ती की कहानी सुनने के बाद काजोल को थी किस बात की चिंता? कनिका ढिल्लों ने किया खुलासा

विज्ञापन

Vidya Balan used to change clothes in the car during the shooting of Kahaani director Sujoy Ghosh revealed ma
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख के साथ फिल्म बना रहे सुजॉय घोष
आपको बता दें कि निर्देशक सुजॉय घोष को झंकार बीट्स, अलादीन, बैंग बैंग, कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह, टीई3एन, बदला, जाने जान और ब्लाइंड जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। सुजॉय अब अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'किंग' की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed