{"_id":"ca12fbcc-45a4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"vidya-got-married-to-siddharth","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ की हो गईं विद्या, सुबह पांच बजे हुई शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिद्धार्थ की हो गईं विद्या, सुबह पांच बजे हुई शादी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 15 Dec 2012 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या बालन, सिद्धार्थ कपूर की हो गईं। आज सुबह लगभग पांच बजे मुंबई के एक मंदिर में फिल्म व्यवासायी सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ सात फेरे लिए। उनकी साथी तेलुगू और पंजाबी दोनों ही रीति से हुई। इस शादी में सिर्फ करीबी लोग शामिल हुए। बॉलीवुड का कोई जाना पहचाना चेहरा इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। सिर्फ दोनों परिवार के करीबी लोग और दोस्त ही इस कार्यक्रम में शरीक हुए।
विज्ञापन
इस शादी में दोनों पारंपरिक पोशाकों में दिखे। इसके पहले गुरुवार को उनकी मेहंदी की रस्म संपन्न हुई। 34 साल की इस अभिनेत्री ने गुरुवार को अपने हाथों में सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी रचाई थी। मेहंदी की रस्म जुहू के आलीशान होटल में सम्पन्न हुई जहां नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। बॉलीवुड से केवल रेखा को न्योता भेजा गया था, जिसे उन्होंने कबूल भी किया। शादी के बाद विद्या सिद्धार्थ की तीसरी बीवी होंगी।
विज्ञापन
सिद्धार्थ ने पहली शादी अपनी बचपन की दोस्त से की थी लेकिन फिर दोनों अलग हो गये। सिद्धार्थ की दूसरी पत्नी एक टेलीविजन प्रोड्यूसर थी जो तीन साल की शादी के बाद सिद्धार्थ से अलग हो गयी, ऐसे में विद्या सिद्धार्थ की जिंदगी की तीसरी औरत होंगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शादी के बाद विद्या अपना फिल्मी करियर किस तरह से आगे बढ़ाती हैं। विद्या की पिछली दो फिल्में 'डर्टी पिक्चर' और 'कहानी' सुपरहिट रहीं थीं।
विज्ञापन