{"_id":"618bcd60-466f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"vidya-remained-secret-for-his-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्य बनी रही विद्या की शादी, कार्ड तक नहीं छपवाए ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रहस्य बनी रही विद्या की शादी, कार्ड तक नहीं छपवाए
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 15 Dec 2012 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या बालन, शुक्रवार से विद्या राय कपूर बन गईं। मुंबई के एक मंदिर में सुबह 5 बजे यह शादी बड़े गुपचुप तरीके से हुई। इस शादी में सिर्फ दोनों परिवार के करीबी लोगों को आमंत्रित किया गया था। मंदिर में हुई शादी के बाद, शादी की बाकी औपचारिकताएं बांद्रा स्थित ग्रीन माइल बंगले में हुईं। यहां भी सिर्फ परिवार के लोग ही मौजूद थे।
विज्ञापन
शादी के बाद विद्या बिल्कुल भारतीय पांरपरिक दुल्हन के रूप में दिखीं। साउथ इंडियन स्टाइल में हुई इस शादी में विद्या ने रेड कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी हुई थी। विद्या के दूल्हे राजा और तीसरी शादी कर रहे सिद्धार्थ ने गोल्डन कलर का कुर्ता, गुलाबी पगड़ी और साउथ इंडियन स्टाइल का स्टोल पहना हुआ था। शादी में दक्षिण भारतीय रिवाज से हुई। विद्या की यह पहली शादी है जबकि सिद्वार्थ राय कपूर तीसरी बार शादी कर रहे हैं।
विज्ञापन
अलग-अलग गेटअप में दिखे लड़के और लड़की वाले
शादी में विद्या की ओर से आए गेस्ट्स और उनके रिश्तेदारों ने टिपिकल साउथ इंडियन साड़ी मुंडु पहनी हुई थी। सिद्धार्थ की ओर से आए गेस्ट पगड़ी लगाए हुए पंजाबी स्टाइल में थे। सूत्रों के मुताबिक टिपिकल साउथ इंडियन ट्रडिशन से हुई इस शादी में मेहमानों का वेलकम उसी अंदाज में हुआ। लंच में मेहमानों के लिए साउथ इंडियन डिशेज का इंतजाम था। यह खाना साऊथ की पारंपरिक स्टाईल में ही केले के पत्ते में सर्व किया गया। इस मौके पर सभी मेहमानों को नारयिल पानी भी दिया गया।
विज्ञापन
शादी कब और कहां होगी इस बात को पूरी तरह से रहस्य बनाकर रखा गया। विद्या के पडोसियों तक को पता नहीं था कि शादी कब और कहां होगी। विद्या शादी को इतना प्राइवेट रखना चाहती थीं कि उन्होंने कार्ड तक नहीं छपवाए। मुंबई में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां खुद उनकी मां ने जाकर इन्वाइट किया। शादी का वेन्यू भी सभी लोगों से छिपाकर रखा गया और उनसे कहा गया कि शादी से दो घंटे पहले आपको वेन्यू के बारे में बता दिया जाएगा।