फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Sethupathi and Katrina Kaif starrer Merry Christmas Preponed movie clash with Sidharth Malhotra Yodha

Merry Christmas: अब इस दिन रिलीज होगी कटरीना-विजय की 'मेरी क्रिसमस', सिद्धार्थ की 'योद्धा' से होगा टकराव

Tue, 03 Oct 2023 01:55 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 03 Oct 2023 01:55 PM IST
सार

'मेरी क्रिसमस' को श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। कटरीना कैफ लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। ऐसे में उनके फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Vijay Sethupathi and Katrina Kaif starrer Merry Christmas Preponed movie clash with Sidharth Malhotra Yodha
मेरी क्रिसमस, योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटरीना कैफ और विजय सेतुपति फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। दोनों सितारों के फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। कुछ वक्त पहले रिलीज हुए 'मेरी क्रिसमस' के पोस्टर ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है, जिसे जानकर फैंस की खुशी दोगुनी हो जाएगी।  
विज्ञापन

Tiger 3: भाईजान ने इंडस्ट्री में पूरे किए 35 साल, 'टाइगर 3' को बताया फैंस के लिए अनोखा उपहार
विज्ञापन


अब इस दिन रिलीज होगी 'मेरी क्रिसमस' 
दरअसल, कटरीना और विजय की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' पहले इस वर्ष 15 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब यह फिल्म एक सप्ताह पहले, 8 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। कटरीना लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। ऐसे में उनके फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सुपरस्टार है अक्षय कुमार से थप्पड़ खा चुका ये शख्स

इसी दिन रिलीज होगी 'योद्धा' 
बता दें कि हैरानी की बात तो यह है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'योद्धा' भी इसी वर्ष 8 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ दिशा पटानी और राशि खन्ना अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म भी पहले 15 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'योद्धा' की नई रिलीज डेट की घोषणा की थी।  
OMG 2 OTT: सिनेमाघरों में गर्दा उड़ाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी 'ओएमजी 2' जानें कब-कहां रिलीज होगी फिल्म

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)



दोनों फिल्मों की धमाकेदार टकराव से होगा 2023 का अंत
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' का निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है। बता दें कि 'मेरी क्रिसमस' और 'योद्धा' के बीच टकराव के साथ 2023 का धमाकेदार अंत होना निश्चित है। दोनों फिल्में साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हैं। ऐसे में फैंस को दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।  
Shahid Kriti: शाहिद कपूर-कृति सेनन का रोमांस देखने के लिए करना होगा इंतजार, इतने वक्त के लिए स्थगित हुई फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed