फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Sethupathi Denies Being A Part Of Ranbir Kapoor And Yash Starrer Ramayana As Vibhishana

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में विभीषण बनेंगे विजय सेतुपति? अब खुद अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया; जानिए क्या है सच्चाई

Tue, 10 Feb 2026 10:35 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 10 Feb 2026 10:35 AM IST
सार

Vijay Sethupathi On Ramayana: ‘रामायण’ की कास्टिंग को लेकर लगातार चर्चाएं बनी हुई हैं। अब फिल्म में विभीषण की भूमिका निभाने की चर्चाओं पर विजय सेतुपति ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Vijay Sethupathi Denies Being A Part Of Ranbir Kapoor And Yash Starrer Ramayana As Vibhishana
रामायण में कास्ट किए जाने पर विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘रामायण’ लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर हर दिन नई जानकारियां सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि विजय सेतुपति भी ‘रामायण’ में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया था कि विजय फिल्म में विभीषण का किरदार निभाएंगे। हालांकि, अब इन खबरों पर विजय सेतुपति ने खुद प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या बताया?

विज्ञापन

‘रामायण’ का हिस्सा नहीं हैं विजय सेतुपति
बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष के झा से बातचीत के दौरान विजय सेतुपति ने ‘रामायण’ में अपनी कास्टिंग पर बात की। इस दौरान विजय ने ‘रामायण’ में विभीषण की भूमिका निभाने से इनकार करते हुए कहा, ‘जी नहीं, सर। मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हूं। मुझे नहीं पता कि यह खबर कहां से आ रही है।’

विज्ञापन

विक्रांत मैसी भी कर चुके हैं इनकार
इससे पहले खबरें आई थीं कि राघव जुयाल ‘रामायण’ में मेघनाद का किरदार निभाएंगे। रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया कि राघव ने फिल्म में विक्रांत मैसी को रिप्लेस किया है। पहले ये किरदार विक्रांत मैसी करने वाले थे। हालांकि, बाद में विक्रांत मैसी ने एक पोस्ट डालकर ये स्पष्ट किया कि वो कभी भी ‘रामायण’ का हिस्सा थे ही नहीं। फिलहाल अभी तक राघव जुयाल की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vijay Sethupathi Denies Being A Part Of Ranbir Kapoor And Yash Starrer Ramayana As Vibhishana
रणबीर कपूर और साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर राम और यश निभाएंगे रावण की भूमिका
फिल्म की मुख्य कास्टिंग पहले ही हो चुकी है। जिसके मुताबिक फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), रवि दुबे (लक्ष्मण) और सनी देओल (हनुमान) की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा फिल्म में अरुण गोविल (दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी), इंदिरा कृष्णन (कौसल्या) और कुणाल कपूर (इंद्र) के होने की भी चर्चाएं हैं। वहीं फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, बॉबी देओल, काजल अग्रवाल, मोहित रैना, आदिनाथ कोठारे जैसे कलाकारों के जुड़ने की भी खबरें हैं। हालांकि, इनके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

यह खबर भी पढ़ेंः रोहित शेट्टी गोलीबारी मामले में क्राइम ब्रांच का खुलासा, मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग के लिए काम करता था आरोपी

दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होना है। हालांकि, फैंस अभी तक फिल्म के टीजर और किरदारों के लुक के बारे में जानने को बेकरार हैं। जबकि फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली 2027 में रिलीज होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed