सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Sethupathi Play Role of Vibhishana In Ranbir Kapoor And Yash Starrer Ramayana

रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ में विजय सेतुपति हुए शामिल, जानें निभाएंगे कौन सा किरदार?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 06 Feb 2026 09:18 AM IST
विज्ञापन
सार

Vijay Sethupathi Part Of Film Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की स्टार कास्ट को लेकर नई जानकारी सामने आई है। फिल्म में साउथ सिनेमा के चर्चित एक्टर विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। जानिए, फिल्म में वह कौन सा किरदार निभाएंगे? 

Vijay Sethupathi Play Role of Vibhishana In Ranbir Kapoor And Yash Starrer Ramayana
विजय सेतुपति - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म ‘रामायण’ को नितेश तिवारी निर्देशित कर रहे हैं। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा, वहीं दूसरा पार्ट अगले साल की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। हाल ही में फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म में रणबीर कपूर जहां राम भगवान का किरदार निभा रहे हैं। वहीं साउथ एक्टर यश, रावण के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में एक यह खबर सामने आई है कि फिल्में विजय सेतुपति भी होंगे। जानिए, वह कौन सा रोल करेंगे?

Trending Videos

फिल्म में इस किरदार में नजर आएंगे विजय सेतुपति? 
मूवीज सिंगापुर की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'रामायण' में विजय सेतुपति रावण के रोल भाई का रोल करेंगे वह विभीषण के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में यह किरदार अच्छाई का प्रतीक है। विभीषण, अपने भाई रावण के बजाय भगवान राम का साथ देते हैं। फिल्म में विजय सेतुपति यह किरदार निभाएंगे, इसे लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: अरुण गोविल ने 'रामायण' में रणबीर कपूर के किरदार को लेकर कही यह खास बात, बोले- 'वह भगवान राम के रूप में...' 

फिल्म में ये एक्टर्स भी आएंगे नजर
फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर, यश के अलावा सनी देओल, रवि दुबे और साई पल्लवी जैसे एक्टर्स भी नजर आंएगे। फिल्म को मेकर्स पैन इंडिया रिलीज करने वाले हैं। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान और हॉलीवुड कंपोजर हंस जिमर बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed