फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Varma Calls Kartik Aaryan King Of PR During Rapid Fire Round see fans reaction

मुश्किल में फंसे विजय वर्मा, रैपिड-फायर राउंड में कार्तिक को बताया पीआर का बादशाह; यूजर्स ने दिए रिएक्शन

Tue, 21 Apr 2026 08:02 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 21 Apr 2026 08:02 PM IST
सार

Vijay Varma On Kartik Aaryan: विजय वर्मा ने एक रैपिड-फायर सेशन के दौरान कार्तिक आर्यन को 'पीआर किंग' बताया। विजय की इस बात से कार्तिक के फैंस काफी निराश है और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Vijay Varma Calls Kartik Aaryan King Of PR During Rapid Fire Round see fans reaction
विजय वर्मा और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय वर्मा हाल ही में एक ऑनलाइन विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने अपनी वेब सीरीज ‘मटका किंग’ के प्रमोशन के दौरान कार्तिक आर्यन को 'पीआर का बादशाह' कह दिया। यह बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लेकिन कार्तिक के फैंस को यह बात पसंद नहीं आई। अब विजय की इस बात पर कार्तिक के फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

विजय वर्मा ने क्या कहा?
एक इंटरव्यू में रैपिड-फायर सवालों का जवाब देते हुए विजय से जब पूछा गया कि बॉलीवुड में 'पीआर का बादशाह' कौन है। विजय ने सीधे कार्तिक आर्यन का नाम लिया। यह हल्का-फुल्का मजाक था, लेकिन कार्तिक के फैंस ने इसे गंभीरता से ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय के कमेंट पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
विजय की इस बात पर कई लोग उनका साथ दे रहे हैं, तो कई कार्तिक के फैंस इसे गलत बता रहे हैं। 

  • एक यूजर ने लिखा, 'उनके सारे जवाब बिल्कुल सही थे' 
  • दूसरे ने लिखा, 'ईमानदार होना कोई गुनाह नहीं है, मैं विजय वर्मा का पूरा समर्थन करता हूं'
  • 'यह तो बस ऐसे ही है, इसे इतना सीरियस क्यों ले रहे हो?'
  • 'किसी के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए'
  • 'ऐसा किसी के बारे में कैसे बोल सकता है कोई'
  • 'यह साफ हल्के मूड में कहा गया था, इसमें कोई बड़ा ‘एक्सपोज’ वाली बात नहीं है'
  • कई लोगों को अफसोस है कि अब दोनों अभिनेताओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन की नई फिल्म
कार्तिक आर्यन अभी ‘नागजिला’ फिल्म की तैयारी में लगे हैं। यह फिल्म 12 फरवरी 2027 को वैलेंटाइन डे के आसपास रिलीज हो सकती है। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स मिलकर बना रहे हैं। कार्तिक को आखिरी बार अनन्या पांडे के साथ ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं चली।

विजय वर्मा की ‘मटका किंग’
विजय वर्मा अभी अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘मटका किंग’ सीरीज में नजर आ रहे हैं। यह 1960 के दशक की मुंबई पर बनी पीरियड क्राइम ड्रामा है। कहानी एक कपास व्यापारी की है, जो मटका जुआ के जरिए बड़ा साम्राज्य बनाता है।

यह भी पढ़े: Daadi Ki Shaadi Trailer: 'दादी की शादी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, कपिल शर्मा की कॉमेडी ने जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed