फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikram Bhatt Slams Trolls Over Haunted 3D Echoes Of The Past Teaser Over CGI Use Says Some People Are Stupid

‘कुछ लोग बेवकूफ हैं...’, फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' के टीजर की हुई आलोचना; विक्रम भट्ट ने दी प्रतिक्रिया

Wed, 06 May 2026 01:52 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 06 May 2026 01:52 PM IST
सार

Vikram Bhatt: विक्रम भट्ट ने अपनी आगामी फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' के टीजर की आलोचनाओं पर जवाब दिया है। जानिए उन्होंने क्यों आलोचना करने वालों को बताया बेवकूफ…

विज्ञापन
Vikram Bhatt Slams Trolls Over Haunted 3D Echoes Of The Past Teaser Over CGI Use Says Some People Are Stupid
हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट की आलोचनाओं पर बोले विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट अपनी आगामी निर्देशित फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म साल 2011 में आई हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ का सीक्वल है। यह भी एक हॉरर फिल्म है, जिसमें मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसे सीजीआई (सिग्निफिकेंट ग्राफिक्स) को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब इन आलोचनाओं पर निर्देशक विक्रम भट्ट ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

सिनेमा के बारे में अधिक शिक्षित होने की जरूरत
जूम के साथ बात करते हुए विक्रम भट्ट ने फिल्म के टीजर को मिल रही आलोचनाओं पर बात की। उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि हमें सिनेमा के बारे में और अधिक शिक्षित होना होगा। मान लीजिए, आप स्टार वॉर्स देख लें और कहने लगें, 'यह सीजीआई है।' स्टार वॉर्स में और क्या होगा?

विज्ञापन


मैं असली भूत कहां से लेकर आऊंगा? भूत तो ऐसा ही होगा, भाई। मजेदार बात यह है कि अत्यधिक वीएफएक्स को लेकर शुरुआती प्रतिक्रिया के बाद टीम ने असल लोकेशन पर शूटिंग की। कुछ लोग बेवकूफ हैं। यह असली लोकेशन है। इसलिए नफरत करने वाले नफरत करेंगे लेकिन पसंद करने वाले प्यार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

असली भूत कहां से लेकर आएं?
विक्रम ने आगे कहा कि भूत वास्तव में मौजूद हैं और उन्होंने केवल मेकअप का इस्तेमाल यह सुनिश्चित करने के लिए किया कि यह किसी इंसान जैसा न दिखे, जिसे वह दुर्भाग्यपूर्ण मानते हैं। हमने असल में जो कुछ भी किया है, लोगों को लगता है 'ये तो कुछ और ही है।' अब क्या करेंगे बताओ? आप लोगों ने पहले से मान लिया है कि ये सीजीआई है। यह सिर्फ उनकी जानकारी की कमी को दिखाता है।

Vikram Bhatt Slams Trolls Over Haunted 3D Echoes Of The Past Teaser Over CGI Use Says Some People Are Stupid
'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : X
12 जून को रिलीज होगी फिल्म
विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की टक्कर इम्तियाज अली की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ के साथ होगी। इम्तियाज अली की इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शारवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed