Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने शेयर की अपनी लेटेस्ट तस्वीर, एक्टर का मेसी लुक देख फैंस बोले- यही वजह है कि...
ऋतिक जल्द ही सैफ अली खान के साथ अपनी अगली फिल्म विक्रम वेधा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायत्री ने किया है। यह फिल्म उसी नाम की तमिल थ्रिलर की रीमेक है जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति ने अभिनय किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं। चाहे उनकी एक्टिंग स्किल्स हो या फिर उनका गुड लुक्स, हर चीज उनके फैंस का दिल जीत लेती है। एक्टिंग, डासिंग के साथ उन्होंने गायन में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वह जल्द ही फिल्म विक्रम वेधा में नजर आने वाले हैं। इस बीच ऋतिक ने हाल ही में अपनी एक सेल्फी साझा की है जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुद की एक आकर्षक तस्वीर साझा की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सूरज की याद आ रही है।' एक्टर ने जैसे ही यह तस्वीर पोस्ट की उनके फैंस कमेंट सेक्शन में सक्रिय हो गए। ज्यादातर लोग उनकी इस तस्वीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दिलों पर राज करते हो आप' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप बहुत हैंडसम हैं।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स कमेंट बॉक्स में हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि हाल ही में अभिनेता अपनी प्रेमिका सबा आज़ाद के हैदराबाद कॉन्सर्ट से पहले उनका हौसला बढ़ाते हुए पर नजर आए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा था, 'किल इट गाइज! क्या आप हैदराबाद के लिए तैयार हैं!' गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और अभिनेत्री सबा आजाद कथित तौर पर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। करण जौहर के 50वें बर्थडे पार्टी में एक साथ पहुंचकर दोनों सुर्खियों में आ गए थे। हाल ही में, दोनों छुट्टियां मनाने पेरिस गए हुए थे। वहां की कई तस्वीरें सबा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं।
वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक जल्द ही सैफ अली खान के साथ अपनी अगली फिल्म विक्रम वेधा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायत्री ने किया है। यह फिल्म उसी नाम की तमिल थ्रिलर की रीमेक है जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति ने अभिनय किया है। हिंदी रीमेक 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल ऋतिक इस समय अमेरिका में अपनी एक्शन फिल्म फाइटर की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं। इसे अगले साल रिलीज करने की तैयारी है।