सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikrant Massey Dismiss Rumors Of Getting Replaced By Raghav Juyal In Ranbir Kapoor Epic Ramayan Movie

‘रामायण’ में रिप्लेस किए जाने पर विक्रांत मैसी ने तोड़ी चुप्पी, फिल्म को लेकर कही बड़ी बात; फिर डिलीट की पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 08 Feb 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Vikrant Massey Getting Replaced In Movie Ramayan: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ अपनी घोषणा के बाद से ही लगाार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म की कास्ट को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में विक्रांत को इस फिल्म से रिप्लेस किए जाने की खबर सामने आई। इस पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।

Vikrant Massey Dismiss Rumors Of Getting Replaced By Raghav Juyal In Ranbir Kapoor Epic Ramayan Movie
विक्रांत मैसी, फिल्म 'रामायण' का पोस्टर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। इसे बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। इस बीच यह भी चर्चा चल रही थी कि विक्रांत को मूवी में मेघनाद के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन शुक्रवार को य खबर ट्रेंड करने लगी कि उनकी जगह फिल्म में दूसरे एक्टर को लिया गया है। फिल्म में खुद को रिप्लेस किए जाने पर विक्रांत ने क्या कहा? जानिए।

Trending Videos


राघव जुयाल ने किया विक्रांत को रिप्लेस
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक राघव जुयाल फिल्म ‘रामायण’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। राघव जुयाल इस फिल्म में मेघनाद का किरदार निभा सकते हैं। उनका किरदार ‘रामायण पार्ट टू’ में नजर आएगा, जो 2027 की दिवाली पर रिलीज होगी। पहले इस किरदार को विक्रांत मैसी निभाने वाले थे, ऐसी खबरें सामने आई थीं। लेकिन किन्हीं कारणों से वह फिल्म से दूर हो गए। इस पूरी स्थिति को लेकर विक्रांत मैसी ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Vikrant Massey Dismiss Rumors Of Getting Replaced By Raghav Juyal In Ranbir Kapoor Epic Ramayan Movie
राघव जुयाल, विक्रांत मैसी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ये खबर भी पढ़ें: रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ में विजय सेतुपति हुए शामिल, जानें निभाएंगे कौन सा किरदार? 

फिल्म ‘रामायण’ को लेकर क्या बोले विक्रांत?
अपने इंस्टाग्राम पेज पर विक्रांत मैसी ने एक स्टोरी पोस्ट, जिसे बाद में डिलीट भी कर दिया। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘मैं इन खबरों पर विराम लगाता हूं। मैं कभी भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं था।’ उन्होंने आगे फिल्म को लेकर लिखा, ‘बहरहाल, रामायण फिल्म की पूरी कास्ट को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं जरूर टिकट खरीदकर ये मूवी देखने जाऊंगा।’ 

कब रिलीज होगी फिल्म ‘रामायण’? 
फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर, साउथ एक्टर यश, सनी देओल, रवि दुबे और साई पल्लवी जैसे एक्टर्स भी नजर आंएगे। फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान और हॉलीवुड कंपोजर हंस जिमर बना रहे हैं। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट इस दिवाली (2026) में सिनेमाघरों में रिलीज होगा। वहीं इस फिल्म का दूसरा भाग 2027 दिवाली पर रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed