‘काश मुझे मारा न होता’, विक्रांत मैसी ने ‘मिर्जापुर’ से बाहर होने पर जताया दुख; कहा- शो 85% पुरुषों का समूह था
Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने ‘मिर्जापुर’ शो से पहले सीजन के बाद ही बाहर होने पर दुख जताया। जानिए उन्होंने शो को लेकर क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विक्रांत मैसी जल्द ही आगामी वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में नजर आएंगे। हालांकि, इस बीच विक्रांत मैसी ने हिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ को लेकर बात की, जो अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नाम से फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर लौट रही है। लेकिन वेब सीरीज के पहले सीजन का हिस्सा रहे विक्रांत मैसी इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इस बीच विक्रांत ने ‘मिर्जापुर’ के पहले सीजन में ही अपने किरदार बबलू पंडित के मर जाने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि काश मेकर्स उन्होंने मुझे मारा न होता।
मिर्जापुर सिर्फ पुरुषों का एक समूह था, जिनमें मेल ईगो था
जब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की घोषणा हुई थी तो फैंस को उम्मीद थी कि बबलू पंडित के किरदार में विक्रांत मैसी की फिल्म में वापसी होगी। लेकिन जब फिल्म का टीजर जारी हुआ तो ये साफ हो गया कि विक्रांत फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह ‘पंचायत’ फेम जितेंद्र कुमार फिल्म में बबलू पंडित के किरदार में नजर आएंगे।
अब हाल ही में एफएलओ बैंगलोर ऑफिशियल के साथ बातचीत में विक्रांत ने मिर्जापुर शो के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे इसमें ज्यादातर पुरुष कास्ट और क्रू थे, जो उनके अनुसार पितृसत्ता और मेल ईगो में डूबे हुए थे। उन्होंने कहा कि जब 'मिर्जापुर' मेरे पास आया, तो असल में यह बस कुछ उत्साही लोगों का एक साथ आना था।
इसमें कई शानदार महिलाएं भी शामिल थीं, लेकिन मुख्य रूप से शो में मान लीजिए लगभग 85% पुरुष शामिल थे। कैमरे के आगे और पीछे दोनों जगह। यह बस लोगों का एक समूह था जो एक साथ आए और कहा, 'चलो यह शो बनाते हैं।' तो यह बस कुछ लोगों का एक साथ आना, बाहर निकलना और अपने टेस्टोस्टेरोन, अपने मेल ईगो या पितृसत्ता - अगर आप ऐसा कहें को जाहिर करना था।
'मिर्जापुर' के पहले सीजन का हिस्सा थे विक्रांत
इस सीरीज में विक्रांत मैसी ने अली फजल के किरदार गुड्डू पंडित के भाई बबलू पंडित का किरदार निभाया था। उनके किरदार ने कहानी में गंभीरता और समझदारी भरी सोच जोड़ी। वह गुड्डू पंडित के लिए रणनीतिक दिमाग का काम करते थे।
पहले सीजन में बबलू पंडित की मौत ही वह घटना थी, जिसने कॉलेज जाने वाले गुड्डू पंडित और कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) के बेटे मुन्ना भैया (दिव्येंदु) के बीच जबरदस्त दुश्मनी को जन्म दिया। 2018 में रिलीज होने के बाद इस शो को बहुत ज्यादा लोकप्रियता मिली और तब से इसके तीन सफल सीजन आ चुके हैं।
शो के बाद अब 'मिर्जापुर' एक फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर आ रहा है। 'मिर्जापुर: द मूवी' की कहानी 2018 पर आधारित है, इसलिए इसमें पहले के सीजन में मारे गए कई पसंदीदा किरदार वापस आ रहे हैं। श्रिया पिलगांवकर द्वारा निभाया गया स्वीटी गुप्ता का किरदार, जिनकी मौत सीजन 1 में मैसी के बबलू पंडित के साथ हुई थी, फिल्म में फिर से नजर आएगा।
दिव्येंदु का मुन्ना भाई का किरदार, जिसकी मौत सीजन 2 के आखिर में हुई थी, वह भी फिल्म में फिर से वापस आ रहा है। फिल्म में विक्रांत मैसी का बबलू पंडित का किरदार भी वापस आ रहा है। लेकिन इसे फिल्म में विक्रांत की जगह जितेंद्र कुमार निभा रहे हैं।
'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।