फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vindu dara singh calls adipurush big mistake says director Om Raut warned about controversial dialogues on set

Adipurush: 'चेतावनी के बावजूद निर्माताओं ने नहीं बदले थे संवाद', विंदू दारा सिंह ने 'आदिपुरुष' को कहा बड़ी गलती

Sun, 10 Mar 2024 04:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 10 Mar 2024 04:54 PM IST
सार

अभिनेता विंदू दारा सिंह ने भगवान हनुमान का किरदार निभाने के बारे में बात करते हुए 'आदिपुरुष' के बारे में भी बात की। उन्होंने फिल्म को बड़ी गलती बताया।

विज्ञापन
Vindu dara singh calls adipurush big mistake says director Om Raut warned about controversial dialogues on set
विंदू दारा सिंह, आदिपुरुष - फोटो : social media

विस्तार

विंदू दारा सिंह रामायण से खास जुड़ाव रखते हैं। विंदू ने पर्दे और मंच पर हनुमान का किरदार निभाने वाली अपने पिता दारा सिंह की विरासत को जारी रखा है। अब हाल ही में विंदू ने इस पौराणिक चरित्र को निभाने के अपने संबंध और ऐसा करते समय उन्हें किस बात का ध्यान रखना चाहिए, इस बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने बीते साल रिलीज हुई प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की विवादित फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर भी बात की। उन्होंने खुलासा किया की फिल्म की शूटिंग के दौरान भी 'आदिपुरुष' के निर्देशक ओम राउत और लेखक मनोज मुंतशिर से संवादों के बारे में पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन

'आदिपुरुष' सबसे बड़ी गलती
विंदू दारा सिंह ने 'आदिपुरुष' को एक बड़ी गलती बताया। उन्होंने कहा यह देखना चौंकाने वाला था कि इतने प्रभावशाली निर्देशक और निर्माता इस तरह की गलती कैसे कर सकते हैं। अगर वे इसका बोझ बच्चों पर डालना चाहते थे तो उन्हें कम से कम सही बातें दिखानी चाहिए थीं। फिल्म बेकार थी। बहुत बड़ी गलती थी। मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।
Ankita Lokhande: सुशांत के बारे में बात करने पर सामने आई अंकिता की प्रतिक्रिया, बोलीं- कोई नहीं रोक सकता

विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा नहीं होनी चाहिए ऐसी गलती
विंदू दारा सिंह ने आगे कहा वास्तव में फिल्म में काम करने वाले अभिनेताओं ने मुझसे कहा था कि वे निर्देशक और लेखक से संवाद बदलने के लिए कहेंगे, क्योंकि उन्हें लगा कि यह गलत है, लेकिन निर्माता ने ऐसा नहीं किया, क्योंकि उनका मानना था कि वे ऐसा ही करेंगे। वे कुछ असाधारण कर रहे थे। मुझे यकीन है वे इस तरह की गलती दोबारा नहीं दोहराएंगे।
Miss World 2024: प्रियंका चोपड़ा ने की नीता अंबानी की प्रशंसा, बोलीं- कुछ वर्षों में मिला उन्हें जानने का मौका

विज्ञापन

आदिपुरुष पर मचा खूब बवाल
वहीं, बात करें फिल्म 'आदिपुरुष' की तो यह 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज से पहले ही विवादों का शिकार होना पड़ा था और रिलीज के बाद इस पर विवाद बढ़ गया, जो भगवान हनुमान के संवादों को लेकर था। फिल्म में कुछ आपत्तिजनक संवाद की आलोचना हुई, जिसके बाद फिल्म निर्माताओं ने कुछ बदलाव करने के बाद फिल्म को दोबारा रिलीज किया।
Miss World 2024: प्रियंका चोपड़ा ने की नीता अंबानी की प्रशंसा, बोलीं- कुछ वर्षों में मिला उन्हें जानने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed