Vipul Shah: बंगाल में द केरल स्टोरी के बैन पर विपुल शाह ने किया रिएक्ट, बोले- कानूनी लड़ाई लड़ेंगे
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने द केरल स्टोरी पर बैन लगा दिया है, जिसके बाद फिल्म मेकर विपुल शाह ने कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द केरल स्टोरी रिलीज के बाद से लगातार विवादों में है। फिल्म को लेकर राजनीति भी बढ़ती जा रही है। अभी तक इसके दो पक्ष बन चुके हैं। कुछ दर्शक इसको लेकर तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ इसका विरोध कर रहे हैं। देश के कई हिस्सों में फिल्म पर बैन लग चुका है। वहीं, हाल ही में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने द केरल स्टोरी पर बैन लगा दिया है। इसको लेकर फिल्ममेकर विपुल शाह ने रिएक्ट किया है।
कानूनी कार्रवाई करेंगे विपुल शाह
दरअसल, हाल ही में ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला कर द केरल स्टोरी को लेकर कई सवाल खड़े किए। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में फिल्म को बैन कर दिया है। उनका कहना है कि राज्य में शांति बनाए रखने के लिए फिल्म को बैन करने का फैसला लिया गया है। इन सभी के बाद फिल्ममेकर विपुल शाह ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, और उसमें उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे और कानून के हिसाब से जो भी संभव होगा, हम लड़ेंगे।
Sai Pallavi: अभिनेत्री नहीं डॉक्टर बनना चाहती थीं साई पल्लवी, जानें कैसे बदला अपना मुकद्दर
कानूनी लड़ाई लड़ेंगे
बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ विपुल शाह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर ली है। विपुल शाह की तरफ से वकील अमित नाइक जल्द ही उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म आरक्षण का हवाला देते हुए विपुल द केरल स्टोरी से बैन हटाने की मांग करेंगे। विपुल के वकील के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म आरक्षण पर फैसला सुनाते हुए कहा था कि सेंसर बोर्ड से फिल्म के पास होने के बाद इस पर कोई भी राज्य बैन नहीं लगा सकता।
Jee Le Zara: प्रियंका-आलिया और कटरीना की फिल्म पर बड़ा अपडेट, रीमा कागती ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग