फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vipul shah say Jolly LLB 3 star akshay kumar was never considered great actor people not taking him seriously

Akshay Kumar: 'लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते', विपुल शाह ने अक्षय कुमार को लेकर किए कई खुलासे

Fri, 22 Aug 2025 09:52 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 22 Aug 2025 09:52 AM IST
सार

Vipul Shah On Jolly LLB 3 Actor: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की एक्टिंग, डांसिंग और कॉमेडी का हर कोई दीवाना है। इस लिस्ट में दर्शकों के अलावा फिल्म निर्माता-निर्देशक विपुल शाह का नाम भी जुड़ गया है। 

 

विज्ञापन
vipul shah say Jolly LLB 3 star akshay kumar was never considered great actor people not taking him seriously
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

विस्तार

फिल्म निर्माता और निर्देशक विपुल शाह और अक्षय कुमार ने एक साथ फिल्म 'नमस्ते लंदन' में एक साथ काम किया है। विपुल का कहना है कि अक्षय कुमार एक शानदार अभिनेता हैं, लेकिन उन्हें उतना सम्मान नहीं मिलता जितना वे डिजर्व करते हैं। 

विज्ञापन

विपुल का अक्षय के अभिनय को लेकर खुलासा
गैलाटा प्लस के एक इंटरव्यू में विपुल ने बताया कि अक्षय को खुद नहीं पता कि वे कितने कमाल के हैं। शुरूआत में लोग उन्हें सिर्फ एक्शन हीरो मानते थे, फिर उन्होंने कॉमेडी फिल्में कीं, लेकिन आलोचकों ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया। विपुल को लगता है कि अक्षय के पास बहुत कुछ करने की क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय के पंजाबी किरकार को लेकर विपुल की राय
विपुल ने कहा कि अक्षय अलग-अलग किरदारों को आसानी से निभा लेते हैं, चाहे वह हंसी-मजाक का सीन हो या गंभीर सीन। वे हर किरदार में पूरी तरह डूब जाते हैं। विपुल ने यह भी कहा कि अक्षय के करियर में किसी ने उन्हें असली पंजाबी किरदार में नहीं दिखाया। उनकी फिल्म 'नमस्ते लंदन' में अक्षय को एक बेफिक्र, मस्ती पसंद पंजाबी लड़के के रूप में पेश किया गया, जो उनके लिए बहुत स्वाभाविक था। विपुल ने बताया कि अक्षय बार-बार खुद को नए रूप में ढालकर कई साल से दर्शकों के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं।

विज्ञापन

अक्षय का वर्कफ्रंट
हाल ही में अक्षय 'केसरी चैप्टर 2' में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद अब अक्षय 'जॉली एलएलबी 3' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। यह एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। भारतीय कानूनी कॉमेडी फिल्मों की जॉली एलएलबी शृंखला का तीसरा भाग है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा अरशद वारसी नजर आएंगे।


यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है ‘महावतार नरसिम्हा’ का जलवा, जानें 28वें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed