सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vir Das Imran Khan Comedy Film Happy Patel Khatarnak Jasoos To Release On OTT Know when and Where To Watch

Happy Patel OTT: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार 'हैप्पी पटेल'; जानिए कब और कहां देखें?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 28 Mar 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Happy Patel OTT Release: फिल्म 'हैप्पी पटेल-खतरनाक जासूस' इस साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। जानिए तारीख और ठिकाना क्या है?

Vir Das Imran Khan Comedy Film Happy Patel Khatarnak Jasoos To Release On OTT Know when and Where To Watch
'हैप्पी पटेल-खतरनाक जासूस' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

वीर दास की फिल्म 'हैप्पी पटेल-खरतनाक जासूस' अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने को तैयार है। यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें वीर दास लीड रोल में हैं, साथ ही इसके निर्देशन की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली। यह फिल्म अब अगले महीने से ओटीटी पर देखी जा सकेगी।

Trending Videos


इस दिन होगी रिलीज
फिल्म 'हैप्पी पटेल' नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जार ही है। इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में उनका कैमियो भी है। इस फिल्म के जरिए वीर दास ने निर्देशन की दुनिया में बोहनी की है। आज नेटफ्लिक्स ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि यह फिल्म 01 अप्रैल 2026 से उसके प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान खान की कमबैक फिल्म
पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'भारत कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। लेकिन हैप्पी पटेल के लिए जरूर है। इस फिल्म को 01 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देखें। बता दें कि 'हैप्पी पटेल' एक डार्क ह्यूमर कॉमेडी फिल्म है। इसमें आमिर खान के भांजे व एक्टर इमरान खान भी नजर आए हैं। लंबे वक्त बाद इस फिल्म से उन्होंने कमबैक किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


नाम के साथ पैसा कमा रहीं ये अभिनेत्रियां! फिल्मों में काम करने के अलावा इन कारोबार में है दबदबा

यह सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले काफी चर्चा में रही थी। मगर, जब सिनेमाघरों में सजी तो इसे खास रिएक्शन नहीं मिला था। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो करीब 25 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के हिसाब से सिर्फ 6.21 करोड़ रुपये कमाए थे। अब अप्रैल फूल डे पर यह दर्शकों के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। देखना होगा कि दर्शक कैसा रिएक्शन देते हैं। इस फिल्म में मिथिला पालकर, मोना सिंह और शारिब हाशमी जैसे सितारे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed