वीर दास ने कंगना को बताया ‘पीढ़ी में एक बार आने वाली एक्ट्रेस’, रिवॉल्वर रानी में साथ बिताए पलों को किया याद
Vir Das Praises Kangana Ranaut: एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने कंगना की जमकर तारीफ की। जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालीवुड एक्टर और कॉमेडियन वीर दास अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। वे ‘लव आज कल’, ‘बदमाश कंपनी’, ‘देली बेली’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने कंगना रनौत के साथ भी ‘रिवॉल्वर रानी’ फिल्म में काम किया है। हाल ही में वीरदास ने एक इंटरव्यू में कंगना के साथ किए काम का अनुभव शेयर किया।
वीर ने की कंगना की जमकर तारीफ
फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ से अपनी और कंगना की एक तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए वीर दास ने उनके साथ काम करने के अनुभव शेयर किया। वीर दास ने Mashable Middle East के साथ बातचीत में कहा, ‘इस फिल्म में हम दोनों ज्यादातर समय एक-दूसरे से लड़ते नजर आते हैं। यह एक डार्क और थोड़ी अलग तरह की ब्लैक कॉमेडी है। कंगना एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो पीढ़ियों में एक बार पैदा होती हैं। उनके साथ काम करके मुझे बहुत मजा आया।
फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ के बारे में
फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ में कंगना रनौत ने रिवॉल्वर रानी का लीड किरदार निभाया है। वहीं वीर दास ने रोहन मेहरा का रोल किया, जो एक उभरते हुए बॉलीवुड अभिनेता हैं और जिनसे कंगना का किरदार प्यार करने लगता है। कहानी में कुछ लोग रोहन को अगवा कर लेते हैं। इसके बाद उन्हें मारने का प्लान बनाते हैं। तब कंगना बंदूक उठाकर दुश्मनों से भिड़ जाती हैं और उनकी जान बचाती हैं। इस फिल्म का निर्देशन साई कबीर श्रीवास्तव ने किया था। फिल्म में पीयूष मिश्रा, जकिर हुसैन और जेशान कादरी भी अहम रोल में नजर आए थे।
वीर दास के हालिया प्रोजेक्ट्स
वीर दास हाल ही में फिल्म ‘हैप्पी पटेल- खतरनाक जासूस’ में नजर आए थे। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस में बनी थी। इसमें मिथिला पालकर और मोना सिंह भी अहम किरदारों में थीं। वहीं इमरान खान और आमिर खान ने भी इस फिल्म में खास कैमियो किया था। इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब वीर दास कॉमेडी वर्ल्ड टूर ‘हे स्ट्रेंजर’ करने वाले हैं। यह टूर 27 फरवरी से शिकागो में शुरू होगा और 23 मई को मलेशिया में खत्म होगा।