फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vir Das Took A dig At the AI Summit Robotic Dog Viral Video

एआई समिट के रोबोटिक डॉग पर वीर दास ने कसा तंज, यूनिवर्सिटी का बनाया मजाक; बोले- ‘कुछ भी सच में ओरिजिनल नहीं’

Wed, 18 Feb 2026 08:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 18 Feb 2026 08:36 PM IST
सार

Vir Das Funny Social Media Post: कॉमेडियन, एक्टर देश और समाज से जुड़े मुद्दों पर मजाकिया अंदाज में गहरी बात कह जाते हैं। हाल ही में एआई समिट 2026 में एक रोबोटिक डॉग और एक यूनिवर्सिटी काफी चर्चा में रहीं। इसी बात पर वीर दास ने तंज भरा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

विज्ञापन
Vir Das Took A dig At the AI Summit Robotic Dog Viral Video
वीर दास - फोटो : इंस्टाग्राम @virdas

विस्तार

दिल्ली में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 चल रहा था, जब एक यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ने एक रोबोटिक डॉग ओरियन को दिखाया और कहा कि यह उनका प्रोजेक्ट है। कुछ घंटों बाद इस दावे की पोल खुल गई। मीम्स बनने लगे और एआई समिट की उपलब्धियों की बजाय सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग होने लगी। दरअसल, यह रोबोटिक डॉग किसी और कंपनी ने बनाया था, यूनिवर्सिटी ने बढ़ा-चढ़ाकर अपने नाम पर इसे प्रमोट किया। इसी बात पर वीर दास ने यूनिवर्सिटी को ताना मारा है। 

विज्ञापन

वीर दास ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा? 
कॉमेडियन वीर दास ने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जब आप इस बारे में सोचते हैं तो कुछ भी सच में ओरिजिनल नहीं होता है। वह आगे लिखते हैं, महान गलगोटिया यूनिवर्सिटी आसमान की ऊंचाइयों पर है।’ इसके अलावा उन्होंने अपने असल डॉग का फोटो भी शेयर किया और लिखा, ‘मैंने अपने पपी को भरोसा दिलाया था कि उसे यूनिवर्सिटी ने नहीं बनाया है।’ आगे वीर दास ने लोगों इंडी डॉग अपनाने के लिए मोटिवेट किया।

विज्ञापन

 

 

सोशल मीडिया पर उड़ा यूनिवर्सिटी का खूब मजाक 
वीर दास ने ही सिर्फ उस यूनिवर्सिटी का मजाक नहीं उड़ाया, जिसने एआई समिट में गलत दावा पेश किया। साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोगों ने खूब मजाक बनाया। कई लोगों नाराज भी नजर आए। दरअसल, यह मौका था, जब देश एआई समिट में अपने नए अविष्कार दिखा सकता है लेकिन एक गलत हरकत और दावे ने पूरे समिट को सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बना दिया। 



ये खबर भी पढ़ें: वीर दास ने कंगना को बताया ‘पीढ़ी में एक बार आने वाली एक्ट्रेस’, रिवॉल्वर रानी में साथ बिताए पलों को किया याद 

वीर दास करियर फ्रंट पर क्या रहे हैं?
हाल ही में वीर दास की एक फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ में नजर आए। इसे आमिर खान प्रोडक्शन ने बनाया था। इस फिल्म में आमिर खान ने भी एक अहम किरदार निभाया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed