कोरोना: विराट-अनुष्का ने जताया आभार, मदद के लिए इकट्ठा किए 11 करोड़ रुपये
हाल ही में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो साझा की है जिसमें वह अपने फैंस का आभार वय्क्त कर रही हैं। दरअसल, विराट और उन्होंने मिलकर एक कैंपेन शुरू किया था जिसमें वह लोगों की मदद के लिए पैसा जुटा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सात करोड़ का लक्ष्य रखा था लेकिन अब वो 11 करोड़ रुपये से ज्यादा इकट्ठा कर चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। हाल ही में विराट-अनुष्का ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया था। जिसके तहत उन्होंने अब तक 11 करोड़ से अधिक रुपये जुटाकर अपने लक्ष्य को पार कर लिया है। अनुष्का शर्मा ने इसकी जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से दी है। साथ ही फैंस का आभार जताया है कि ऐसा करने में सभी ने उनकी मदद की और वे इस लक्ष्य को पार कर पाए।
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दो करोड़ के डोनेशन के साथ इस कैंपेन की शुरुआत की थी। उन्होंने भारत में कोविड राहत के लिए 7 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। अनुष्का और विराट की जोड़ी ने #InThisTogether की शुरुआत 'क्राउड-फंडिंग प्लेटफॉर्म केटो' के साथ मिलकर की थी, जो एक फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सात मई को ये अभियान शुरू किया था। अब 11 करोड़ से ऊपर धनराशि जुटाने के बाद दोनों ने योगदान देने वाले सभी को धन्यवाद किया है।
Truly amazed and humbled by the spirit of solidarity that you all have shown. We are proud to announce that we have raised more than our initial target and it will go a long way to save lives. Thank you for your overwhelming support in helping the people of India. pic.twitter.com/yqi2Qfjvry
विज्ञापन विज्ञापन— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) May 14, 2021
अनुष्का ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सभी का धन्यवाद। हमने अपने लक्ष्य को पार कर लिया है! कोविड राहत के लिए 11,39,11,820 रुपये जुटाए जा चुके हैं। वहीं एक वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा, 'आप सभी ने जो एकजुटता दिखाई है, उससे वास्तव में हैरान और साथ ही खुश भी हूं। हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमने अपने शुरुआती लक्ष्य से अधिक जुटाए हैं और यह जीवन बचाने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगा। भारत के लोगों की मदद करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। यह आपके बिना संभव नहीं होगा। जय हिंद।'
Our hearts are filled with gratitude after witnessing the kind of help we have received from you. Thank you once again 🙏🏻 Jai Hind 🇮🇳 #InThisTogether #ActNow #OxygenForEveryone #TogetherWeCan #SocialForGood@actgrants @ketto pic.twitter.com/8SzoWHHtal
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) May 14, 2021
वहीं इससे पहले विराट कोहली ने यह घोषणा की थी कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने वायरस के खिलाफ जंग में अधिक से अधिक लोगों की मदद करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अधिक से अधिक लोगों की मदद करने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत को अभी हमारी सबसे अधिक सहायता की जरूरत है। हमने इस विश्वास के साथ धन जुटाने का बीड़ा उठाया है हम जरूरतमंद लोगों के लिये पर्याप्त धन जुटा सके। हमें विश्वास है कि लोग अपने देशवासियों की मदद के लिये आगे आएंगे। हम एकजुट हैं और हम इससे पार पाने में सफल रहेंगे।’’