सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Virosh Wedding See A Glimpse Of Vijay House In The Pictures Where Rashmika Mandanna Will Live After Marriage

Virosh Wedding: शादी के बाद इस आलीशान बंगले में रहेंगी रश्मिका मंदाना, तस्वीरों में देखिए विजय के घर की झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 26 Feb 2026 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Vijay Rashmika Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब शादी के बंधन मे बंध चुके हैं। इस खबर में जानिए शादी के बाद रश्मिका जिस घर में जाएंगी, वो कैसा होगा?

Virosh Wedding See A Glimpse Of Vijay House In The Pictures Where Rashmika Mandanna Will Live After Marriage
विजय देवरकोंडा का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

Virosh Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फिल्म इंडस्ट्री के सफल एक्टर्स में जाने जाते हैं। दोनों आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने उदयपुर में शादी की। दोनों एक्टर्स अब तक कई हिट फिल्में कर चुके हैं। दोनोंं की नेटवर्थ भी 130 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। वहीं, विजय देवरकोंडा की बात करें, तो उनकी नेट वर्थ करीब 66 से 70 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। आइए देखते हैं रश्मिका शादी के बाद जिस घर में आएंगी, वो कैसा होगा। 

Trending Videos

Virosh Wedding See A Glimpse Of Vijay House In The Pictures Where Rashmika Mandanna Will Live After Marriage
विजय देवरकोंडा का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
15 करोड़ का है विजय का बंगला
विजय देवरकोंडा का हैदराबाद के जुबली हिल्स में लगभग 15 करोड़ रुपये का लग्जरी बंगला है। वे ज्यादातर वहीं अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। रश्मिका भी शादी के बाद इसी घर में रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Virosh Wedding See A Glimpse Of Vijay House In The Pictures Where Rashmika Mandanna Will Live After Marriage
विजय देवरकोंडा का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
त्योहारों पर परिवार के साथ करते हैं पूजा 
विजय देवरकोंडा अक्सर त्योहारों में अपने परिवार के साथ पूजा-पाठ करते रहते हैं। साथ ही वे अपनी तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करते हैं। इनमें वे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ त्योहार मनाते और परिवार के साथ खुश नजर आते हैं।  

Virosh Wedding See A Glimpse Of Vijay House In The Pictures Where Rashmika Mandanna Will Live After Marriage
विजय देवरकोंडा का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
घर के गार्डन में करते हैं इंजॉए
विजय के घर में एक गार्डन भी हैं, जहां वे अपने परिवार और भाई के साथ समय बिताते नजर आते हैं। इस गार्डन को देख हरे-भरे पेड़ों की हरियाली और सुकून का फील आता है। उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वे माता-पिता और भाई के साथ गार्डन में बैठकर चाय-नाश्ता करते नजर आ रहे हैं।  

Virosh Wedding See A Glimpse Of Vijay House In The Pictures Where Rashmika Mandanna Will Live After Marriage
विजय देवरकोंडा का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
'स्टॉर्म' से बहुत प्यार करते हैं विजय
विजय के पास एक पेट डॉग भी है। ये हस्की है, जिसका नाम उन्होंने स्टॉर्म रखा है। वे अक्सर उसके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं, जिसमें वे उसके साथ इंजॉए करते नजर आते हैं। तस्वीरें देखकर पता चलता है कि वे अपने पेट डॉग से बहुत प्यार करते हैं। यहां तक की उनके परिवार की लगभग हर पोस्ट में आपको स्टॉर्म नजर आएगा। 

Virosh Wedding See A Glimpse Of Vijay House In The Pictures Where Rashmika Mandanna Will Live After Marriage
विजय देवरकोंडा का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
ऑफिशियली एक दूसरे के हुए विजय-रश्मिका
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कई वर्षों से एक दूसरे को जानते हैं। उन्होंने साथ में कुछ फिल्में भी की है। शादी की तैयारियों के बीच यह जोड़ी न सिर्फ टॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी बन चुकी है, बल्कि युवा, सफल और प्रभावशाली स्टार कपल के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed