फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Agnihotri Anurag Kashyap Involve In Twitter War Over Kantara And Pushpa Due to this Reason

Vivek Agnihotri: अनुराग कश्यप पर कमेंट कर बुरे फंसे विवेक अग्निहोत्री, सोशल मीडिया पर मचा घमासान

Wed, 14 Dec 2022 07:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 14 Dec 2022 07:00 PM IST
सार

आज अनुराग कश्यप ने विवेक अग्निहोत्री के कल वाले ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है।

विज्ञापन
Vivek Agnihotri Anurag Kashyap Involve In Twitter War Over Kantara And Pushpa Due to this Reason
Vivek Agnihotri-Anurag Kashyap - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' फेम निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्मों से ज्यादा आजकल अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म निर्देशक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन किसी न किसी पर निशाना साधते नजर आते हैं। एक बार फिर वह अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर निशाना साधा है। मगर, इस पर अनुराग कश्यप ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है। दो फिल्म निर्देशकों की जुबानी जंग इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है। आखिर क्या है इस बहस की वजह, आइए जानते हैं...

विज्ञापन


कल यानी मंगलवार को विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने अनुराग कश्यप के एक न्यूज आर्टिकल की हेडलाइन का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि 'कांतारा और पुष्पा जैसी फिल्में इंडस्ट्री को बर्बाद कर रही हैं।' इसके साथ विवेक ने कैप्शन में लिखा, 'बॉलीवुड के इकलौते मीलॉर्ड के विचारों से मैं पूरी तरह असहमत हूं। क्या आप सहमत हैं?' विवेक के इस ट्वीट पर यूजर्स ने खूब कमेंट किए। कुछ ने उन्हें पूरा इंटरव्यू पढ़ने की सलाह दी तो कुछ ने अनुराग कश्यप को खरी-खरी सुनाईं। अब इस मामले ने आज एक नया मोड़ ले लिया है।
विज्ञापन

Television Actress: दिल टूटे तो पकड़ी शादी की राह, बेहद दर्दनाक है इन अभिनेत्रियों की लव स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


आज अनुराग कश्यप ने विवेक अग्निहोत्री के कल वाले ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है। अनुराग कश्यप ने लिखा है, 'सर आपकी गलती नहीं है। आपकी फिल्मों की रिसर्च भी ऐसी ही होती है जैसे आपका मेरी बातचीत पर ट्वीट है। आपका और आपकी मीडिया का भी बिल्कुल ऐसा ही हाल है। कोई नहीं, अगली बार थोड़ा गंभीर रिसर्च कर लेना।'




अनुराग कश्यप के इस रिट्वीट के बाद यूजर्स भी विवेक अग्निहोत्री को खूब सुना रहे हैं। साथ ही यूजर्स लंबे वक्त बाद अनुराग कश्यप की ट्विटर पर वापसी का भी स्वागत कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अनुराग, आपने इस ट्वीट को गंभीरता से लेकर गलती कर दी।' एक यूजर ने लिखा, 'सही जवाब दिया है।' वहीं कुछ यूजर्स अनुराग कश्यप को भी ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उनकी रिसर्च बिल्कुल ठीक है। आप जो फिल्मों में वाहियात चीजें दिखाते हो उससे तौब तोबा।' 
Vir Das: ओटीटी पर अपना नया शो 'लैंडिग' लेकर आ रहे वीर दास, कॉमेडी के जरिए बताएंगे नागरिक होने के मायने


बता दें कि अनुराग ने अपने साक्षात्कार में कहा था कि फिल्मों की पैन-इंडिया छवि इंडस्ट्री के लिए नुकसानदायक है, क्योंकि ऐसे में बहुत सारे मेकर्स और एक्टर अपनी फिल्मों को कहने भर के लिए पैन-इंडिया बताएंगे, जबकि हर फिल्म में कांतारा जैसी क्षमता नहीं होती है। ऐसे में इक्का-दुक्का फिल्में ही सुपर हिट होंगी और बाकी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकेंगी। लेकिन, सच यही है कि कांतारा और पुष्पा जैसी फिल्में ही हमें अपने मन की कहानियां कहने का साहस देती हैं।
Aahana Kumra: 'मैंने संघर्ष किया, इंडस्ट्री में मेरा चाचा-ताऊ नहीं, आहना ने बयां किया आउटसाइडर होने का दर्द
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed