फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Agnihotri raised questions on Bollywood Awards Mafia Netizen connecting it with ranveer singh

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने फिर चलाए शब्दों के बाण, इस बार निशाना रणवीर सिंह पर?

Tue, 18 Oct 2022 12:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Oct 2022 12:49 PM IST
सार

विवेक अग्निहोत्री अपने हालिया ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन यूजर्स इस ट्वीट को रणवीर सिंह से जोड़कर देख रहे हैं।

विज्ञापन
Vivek Agnihotri raised questions on Bollywood Awards Mafia Netizen connecting it with ranveer singh
Vivek Agnihotri,ranveer singh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक अक्सर अपनी टिप्पणियों को लेकर छाए रहते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन बॉलीवुड फिल्मों और स्टार्स पर तंज कसते नजर आते हैं। एक बार फिर विवेक अग्निहोत्री अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस ट्वीट में विवेक अग्निहोत्रि बॉलीवुड में अवॉर्ड्स दिए जाने के तरीके पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 'बॉलीवुड अवॉर्ड्स माफिया' पर तंज कसा है। दिलचस्प बात यह है कि यूजर्स विवेक के इस ट्वीट को रणवीर सिंह से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि निर्देशक ने किसी का नाम नहीं लिखा है।

विज्ञापन


Bhediya: हाथों में इंजेक्शन थामे 'भेड़िया' को लाइन पर लाएंगी कृति सेनन, सामने आया अभिनेत्री का धांसू लुक

विज्ञापन

निर्देशक ने जताई हैरानी
आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह ट्ववीट किया है। इसमें इन्होंने 'कलरफुल स्टार' पर तंज कसा है। विवेक अग्निहोत्री ने इस बात पर हैरानी जताई है कि 'बॉलीवुड अवॉर्ड्स माफिया' किस तरीके से काम करते हैं। इसके बाद उन्होंने 'कलरफुर स्टार' की फिल्मों पर सवाल उठाए हैं। यूजर्स विवेक के इस ट्वीट को रणवीर सिंह से इसलिए जोड़ रहे हैं, क्योंकि हाल ही में उन्हें स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' के लिए दो पुरस्कार प्रदान किए गए। 

Drishyam 2: विजय सलगांवकर ने फिल्म ‘दृश्यम’ में कैसे दिया पुलिस को गच्चा, सीक्वल से पहले समझिए पहली कहानी

ट्वीट में उठाए यह सवाल
विवेक अग्निहोत्री ने अपने हालिया ट्ववीट में लिखा है, 'मैं यह जानकर हैरान हूं कि बॉलीवुड अवॉर्ड्स माफिया किस तरह काम करते हैं। उदाहरण के लिए, इस साल एक कलफुल स्टार ने अपनी दोनों फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी किस तरह 10 से अधिक अवॉर्ड्स मैनेज कर लिए, जबकि उनकी फिल्मों को दर्शकों ने नकार दिया था। इससे पता चलता है कि अवॉर्ड्स माफिया कितने भ्रष्ट और 'बिके हुए' हैं। लेकिन, बॉलीवुड ने इस पर चुप्पी साध रखी है।' इतना ही नहीं, विवेक अग्निहोत्री ने अपने ही ट्वीट पर कमेंट्स सेक्शन में यह भी लिखा है, 'प्लीज इस पर कमेंट करिए, शेयर करिए और बॉलीवुड के भ्रष्ट अवॉर्ड्स माफिया पर अपने विचार रखिए।'
 

विज्ञापन

यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
बता दें कि इस ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने किसी एक्टर-एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया है। लेकिन, कुछ यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि विवेक अग्निहोत्री का इशारा रणवीर सिंह की तरफ है।  दरअसल, रणवीर सिंह बोल्ड और कलरफुल फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान उन्हें बेस्ट एक्टर ट्रॉफी मिली। इसके अलावा उन्हें 'एक्टर ऑफ द डिकेड' और 'बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर' के दो अवॉर्ड्स भी मिले। फिलहाल विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'रणवीर सिंह ने इन सभी अवॉर्ड्स को खरीदने के लिए पैसे दिए हैं। हमें इन पर भरोसा नहीं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका इशारा रणवीर सिंह पर है।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed