विवेक अग्निहोत्री ने देखी 'धुरंधर', आदित्य धर को दी शाबाशी; लिखा- 'ऐसी फिल्म संयोग से...'
Vivek Agnihotri On Dhurandhar: विवेक अग्निहोत्री ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर आदित्य की फिल्म 'धुरंधर' को लेकर एक खास नोट लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवेक अग्निहोत्री का नोट
विवेक अग्निहोत्री ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, 'दो महीने बाद भारत लौटा हूं और सबसे पहला काम यही किया कि मैंने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' देखी। फिल्म को देखकर दिमाग हिल गया और गर्व हो रहा है। बस यही दो शब्द मेरे मन में आ रहे हैं।'
DHURANDHAR
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) January 5, 2026
Just landed back in India after two months and the first thing we did was watch @AdityaDharFilms Dhurandhar.
Mind blown and proud are the only words that come to my mind.
Anyone who knows what goes into making a film would understand what it takes to pull something…
ऐसी फिल्म संयोग से नहीं बनती
विवेक अग्निहोत्री ने आगे लिखा, 'फिल्म बनाने की प्रक्रिया जानने वाला कोई भी समझ सकता है कि ऐसी फिल्म बनाने में कितनी मेहनत लगती है। दूर की सोच, अच्छा लेखन, आत्मविश्वास और अपनी अंतरात्मा पर भरोसा। ऐसी फिल्में संयोग से नहीं बनतीं।'
हर एक किरदार ने किया बेहतरीन काम
विवेक ने आगे फिल्म के कलाकारों के बारे में लिखा, 'अभिनय की बात करें तो कुछ कलाकारों की ज्यादा चर्चा होगी, लेकिन 'धुरंधर' की असली जीत यह है कि छोटे-छोटे किरदारों ने भी बेहतरीन काम किया है। हर चेहरा सोच-समझकर चुना, निर्देशित और दिखाया गया लगता है। सबसे बड़ी बात हर विभाग में अद्भुत तालमेल है। ऐसा सामंजस्य संयोग से नहीं होता। तब पता चलता है कि यह पूरी तरह लेखक-निर्देशक की फिल्म है।'
यह भी पढ़ें: 'छावा' एक्टर विनीत कुमार सिंह ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, वीडियो किया शेयर; इस एक्ट्रेस के साथ आएंगे नजर
विवेक ने की आदित्य की तारीफ
विवेक ने आगे आदित्य की तारीफ की और लिखा, 'आदित्य धर मैं हमेशा आपके काम का फैन रहा हूं, खासकर आपके बड़े स्तर और डिजाइन की समझ का। लेकिन इस बार तो आपने अलग ही लेवल पर काम किया है। फिल्म देखकर सच में गर्व हुआ- आप पर, आपकी कला पर, भारतीय सिनेमा पर। आप सच में भाग्यशाली हैं। आपको और ताकत मिले। आगे बढ़ते रहिए, अपना स्तर और ऊंचा करते रहिए। जब युवा पीढ़ी ऐसा काम करती है, तभी भारतीय सिनेमा आगे बढ़ता है। सीधी बात। शाबाश।'
यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने की पति रणवीर सिंह की तारीफ, फिल्म 'धुरंधर' को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया..
'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'धुरंधर' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 773.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह पाकिस्तान के कराची स्थित ल्यारी गैंग पर हुए ऑपरेशन से प्रेरित है। इसका दूसरा भाग मार्च 2026 में रिलीज हो सकता है।
यह भी पढ़ें: बहन नव्या के अकाउंट से अगस्त्य नंदा का खास पोस्ट, फिल्म 'इक्कीस' के किरदार को लेकर कही यह बात