फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Aishwarya Rai Bachchan spoke about building a lasting friendship with Rani Mukerji

कैसे हुई ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी की दोस्ती? फिल्म की वजह से आई दरार; 45 दिनों तक साथ में किया सफर

Sun, 28 Jun 2026 10:59 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Sun, 28 Jun 2026 10:59 AM IST
सार

Aishwarya Rai Bachchan Rani Mukerji Friendship: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने रानी मुखर्जी के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की थी। जैने कैसे और कब दोनों की दोस्ती हुई थी और कैसे आई दोस्ती में दरार?
 

विज्ञापन
When Aishwarya Rai Bachchan spoke about building a lasting friendship with Rani Mukerji
ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी एक समय पर बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। लेकिन क्या आपको पता है उनकी दोस्ती कब और कैसे हुई थी। 

विज्ञापन

कैसे शुरू हुई दोनों की दोस्ती?
आईएएनएस की एक खबर के अनुसार, शो 'जीना इसी का नाम है' के एक पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि एक इंटरनेशनल वर्ल्ड टूर के दौरान दोनों की दोस्ती बहुत गहरी हो गई थी। वे दोनों लगभग 45 दिनों तक साथ में सफर कर रही थीं, स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं और उनके परिवार भी साथ थे।

ऐश्वर्या ने कहा था कि रानी बहुत ही मिलनसार और सहज स्वभाव की हैं। उन्होंने इस बात को भी गलत बताया था कि एक ही इंडस्ट्री में काम करने वाली दो अभिनेत्रियां कभी दोस्त नहीं हो सकतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रानी मुखर्जी का प्यारा संदेश
शो 'जीना इसी का नाम है' में रानी मुखर्जी खराब तबीयत के कारण नहीं पहुंची थीं, लेकिन उन्होंने ऐश्वर्या के लिए एक बहुत ही प्यारा वीडियो मैसेज भेजा था। इस वीडियो में रानी ने कहा, 'ऐश, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और तुम मेरे लिए बहुत मायने रखती हो। मुझे टीवी पर यह बात सबके सामने कहनी पड़ रही है, लेकिन मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि हम हमेशा दोस्त रहेंगे।'

विज्ञापन

When Aishwarya Rai Bachchan spoke about building a lasting friendship with Rani Mukerji
ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

दोस्ती में क्यों आई दरार?
रानी और ऐश्वर्या की दोस्ती ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी। साल 2003 में आई फिल्म 'चलते चलते' के दौरान दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी। दरअसल, इस फिल्म में पहले शाहरुख खान के साथ ऐश्वर्या राय को लिया गया था। लेकिन बाद में किसी कारण से ऐश्वर्या की जगह रानी मुखर्जी को फिल्म में रख लिया गया। इस बात से दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं और एक समय की यह पक्की दोस्ती, बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली अनबन में बदल गई।


यह भी पढ़ें: के. भाग्यराज के निधन से इंडस्ट्री सदमे में, दो दिन पहले खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में दिखाई दिए थे निर्देशक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed