{"_id":"5aa256324f1c1b00768b4777","slug":"when-deepika-padukone-saw-katrina-kaifs-car-outside-the-gym","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिम के बाहर आखिर किसकी गाड़ी खड़ी थी, जिसे देखकर उल्टे पांव लौट गईं दीपिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिम के बाहर आखिर किसकी गाड़ी खड़ी थी, जिसे देखकर उल्टे पांव लौट गईं दीपिका
Fri, 09 Mar 2018 04:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Mar 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
deepika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के बीच कैट फाइट किसी से छिपी नहीं है। ये दोनों एक्ट्रेस जितना अपने काम और खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, उतना ही अपनी कैट फाइट के चलते भी खबरों में बनी रहती हैं। वैसे तो दोनों ही कभी भी अपनी दुश्मनी के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहती, लेकिन कभी कभी कुछ न कुछ दोनों ऐसा कर ही देती हैं कि दोनों को खबरों का हिस्सा बनते देर नहीं लगती। ऐसा ही कुछ अभी एक बार फिर इन दोनों के बीच देखने को मिला।
2 of 4
deepika padukone
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण वर्कआउट करने के लिए अपने ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के फिटनेस स्टूडिया गई, लेकिन जिम के बाहर जब उन्होंने एक कार देखी तो उसे देखकर उन्होंने तुरंत यू टर्न ले लिया। नेक इंजुरी और बैक पेन से जूझ रही दीपिका पादुकोण राहत के लिए थोड़ा वर्कआउट करना चाहती थीं, पर उन्होंने जिम के बाहर से ही वापस लौट जाना सही समझा। आपको बता दें यह कार और किसी की नहीं कटरीना कैफ की थी।
3 of 4
deepika kat
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि दीपिका ने कटरीना की गाड़ी को देखते ही पहचान लिया। इसका मतलब उन्हें कटरीना की गाड़ी का नंबर भी याद था। बस फिर क्या था एक दूसरे का आमना-सामना करने से बचने के लिए दीपिका ने जिम न जाकर वापस लौटना ही सही समझा और वह घर निकल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Ranveer, Deepika
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर खबरों में हैं। खबर है कि रणवीर और दीपिका इस साल के आखिर तक शादी कर लेंगे। हाल ही में जब दोनों के परिवार वाले आपस में मिले तभी से दोनों की शादी की खबरों को फिर से हवा मिल गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।