फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Priyanka Chopra Refused To Do A Kissing Scene With Annu Kapoor Actor Says Star Hota To Kar Leti

प्रियंका चोपड़ा ने किसिंग सीन से किया था इंकार, अन्नू कपूर ने झुंझलाकर दिया अटपटा जवाब; सुनाया पुराना किस्सा

Sun, 26 Apr 2026 09:24 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 26 Apr 2026 09:24 AM IST
सार

Annu Kapoor on Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 2011 की फिल्म ‘7 खून माफ’ में एक्टर अन्नू कपूर के साथ किसिंग सीन करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद काफी कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिली थी। अब हाल ही में अन्नू कपूर ने इस मामले पर खुलकर बात की है।  

विज्ञापन
When Priyanka Chopra Refused To Do A Kissing Scene With Annu Kapoor Actor Says Star Hota To Kar Leti
प्रियंका चोपड़ा और अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा को 2011 की फिल्म ‘7 खून माफ’ के लिए काफी तारीफ मिली थी। लेकिन उस समय एक विवाद भी हुआ था, जब अन्नू कपूर ने बताया था कि प्रियंका उनके साथ ऑनस्क्रीन किस करने को लेकर हिचकिचा रही थीं क्योंकि वो ‘हीरो’ या ‘गुड लुकिंग’ नहीं हैं।

विज्ञापन


पिछले साल अन्नू कपूर ने यह भी कहा था कि उनकी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने इस विवाद पर खुलकर बातचीत की।

समस्या यह थी कि मैं हीरो नहीं हूं
सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट पर अन्नू कपूर ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, ‘और क्या वजह हो सकती है? मेरे लुक्स से ज्यादा समस्या यह थी कि मैं हीरो नहीं हूं। मुझे सच में नहीं पता। जब हम विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘7 खून माफ’ में साथ काम कर रहे थे, तब कई पत्रकार मुझसे बार-बार पूछ रहे थे कि क्या प्रियंका ने मुझे किस करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


यह करीब 16 साल पहले की बात है। एक इंटरव्यू के दौरान किसी ने मुझसे पूछा कि उन्होंने मुझे किस क्यों नहीं किया, तो मैंने जवाब दिया, ‘ये उनकी मर्जी है।’ वो बार-बार पूछ रहे थे और मैं झुंझलाकर बोल पड़ा, ‘शायद मैं स्टार होता तो वो कर लेती।’

विज्ञापन
विज्ञापन

When Priyanka Chopra Refused To Do A Kissing Scene With Annu Kapoor Actor Says Star Hota To Kar Leti
7 खून माफ - फोटो : सोशल मीडिया

हीरो के साथ इंटीमेट सीन करने में दिक्कत नहीं है
उन्होंने आगे कहा, ‘इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा। मैं बिल्कुल परेशान नहीं था। विशाल भारद्वाज ने मुझे बताया था कि वो मुझे किस करने में कंफर्टेबल नहीं हैं। मैं उन्हें ‘बेटा’ कहता था क्योंकि सेट पर उनके पिता से मेरी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। मिस वर्ल्ड जीतने के बाद वो ‘अंताक्षरी’ में भी आई थीं। तो जब मुझे बताया गया कि वो कम्फर्टेबल नहीं हैं, तो मैंने कहा, ‘ठीक है, समझ में आता है।’

मैंने तो सीन हटाने की भी सलाह दी थी, लेकिन विशाल ने मना कर दिया। हमें वो सीन करना पड़ा। कैमरे पर एक्टर असहज नहीं दिख सकते, इसलिए हमने वो सीन प्रोफेशनली किया।’ अन्नू कपूर ने यह भी कहा था, ‘उन्हें हीरो के साथ इंटीमेट सीन करने में कोई दिक्कत नहीं है। अगर टैलेंट मायने नहीं रखता, तो शायद सिर्फ अच्छा दिखना जरूरी है।’

जब अन्नू कपूर पर भड़क गईं थीं प्रियंका
इस पर प्रियंका चोपड़ा ने 2011 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कड़ा जवाब दिया था। उन्होंने कहा, ‘अगर उन्हें इंटीमेट सीन करने हैं और ऐसे सस्ते कमेंट पास करने हैं, तो उन्हें वैसी फिल्में करनी चाहिए।

ऐसे सीन हमारी फिल्म का हिस्सा कभी नहीं थे। मैं बहुत परेशान हूं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें ऐसा कहना शोभा देता है। शायद उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी बात मुझे इतना दुख पहुंचाएगी, लेकिन ऐसा हुआ। इस तरह बोलना बिल्कुल गलत था।’


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed