फिल्म 'नागिन' के लिए पहली पसंद नहीं थीं रीना रॉय, मां भी थीं इस रोल के खिलाफ
Reena Roy: राजकुमार कोहली की फिल्म 'नागिन' में रीना रॉय ने एक नागिन का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए निर्माताओं की पहली पसंद रीना नहीं बल्कि दूसरी अभिनेत्रियां थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय ने हाल ही में बताया कि वह अपनी सुपरहिट फिल्म 'नागिन' के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। इसके साथ ही रीना ने यह भी बताया कि इस फिल्म के लिए निर्माताओं की पहली पसंद कौन सी अभिनेत्रियां थीं।
कौन थीं 'नागिन' के लिए निर्माताओं की पहली पसंद
आईएएनएस की एक खबर के अनुसार, 'द कपिल शर्मा शो' में रीना ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि उनसे पहले यह रोल उस समय की कई बड़ी अभिनेत्रियों को ऑफर किया गया था। इस लिस्ट में रेखा और आशा पारेख भी शामिल थीं। लेकिन उन सभी ने इस रोल को करने से मना कर दिया था। इसके बाद मेकर्स रीना रॉय के पास आए, क्योंकि वे जानते थे कि रीना एक बेहतरीन डांसर हैं।
मां भी थीं इस रोल के खिलाफ
रीना रॉय ने बताया कि उनकी मां भी नहीं चाहती थीं कि वह यह फिल्म करें। उनकी मां का कहना था, 'तुम फिल्म में लोगों की जान ले रही हो, तुम ऐसा रोल क्यों कर रही हो?' लेकिन रीना को भरोसा था कि फिल्म की कहानी बहुत अच्छी और अलग है, इसलिए उन्होंने इस रोल को स्वीकार किया। फिल्म रिलीज होने के बाद इसका ऐसा असर हुआ कि लोग असल जिंदगी में भी उनसे डरने लगे थे।
फिल्म 'नागिन' के बारे में
राजकुमार कोहली के निर्देशन में बनी फिल्म 'नागिन' में सुनील दत्त, फिरोज खान, जितेंद्र, संजय खान, रेखा और मुमताज जैसे कई बड़े कलाकार शामिल थे। माना जाता है कि 'नागिन' फिल्म 1968 की एक फ्रेंच फिल्म 'द ब्राइड वोर ब्लैक' से प्रेरित थी।
लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के शानदार संगीत से सजी यह फिल्म 1976 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इसी फिल्म ने रीना रॉय को बॉलीवुड का बड़ा स्टार बना दिया। इस फिल्म की कामयाबी को देखते हुए तमिल में इसका रीमेक 'नीया' नाम से बनाया गया, जिसमें अभिनेत्री श्रीप्रिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan Family Tree: आमिर के कितने बहन-भाई? दो पत्नियों से हैं तीन बच्चे; अदिति राव हैदरी से भी गहरा रिश्ता