इन दिनों बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के होने की बात मानी। एक तरफ हाल ही में जहां रणवीर शौरी के ट्वीट्स ने फिर इस मुद्दे को गरमा दिया है तो वहीं दूसरी और शाहरुख खान और सैफ अली खान का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक अभिनेता के नाम का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।
VIDEO: जब शाहरुख और सैफ ने उड़ाया था इस अभिनेता के नाम का मजाक, मिला था ऐसा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वायरल वीडियो में शाहरुख और सैफ अभिनेता नील नितिन मुकेश का उनके सरनेम को लेकर मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। जिस पर नील नितिन मुकेश ऐसा जवाब देते हैं कि सैफ अली खान और शाहरुख खान आगे ज्यादा कुछ नहीं बोल पाते हैं। सैफ अली खान और शाहरुख खान का यह वीडियो पुराने फिल्मफेयर अवॉर्ड का है। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि फिल्मफेयर अवॉर्ड को शाहरुख खान और सैफ अली खान होस्ट कर रहे हैं। इस दौरान यह दोनों दर्शकों के बीच में बैठे अभिनेता नील नितिन मुकेश से उनके सरनेम को लेकर सवाल करते हैं। शाहरुख खान उनसे कहते हैं, 'नील नितिन मुकेश मुझे आपसे एक सवाल पूछना है। तुम्हारा नाम है नील नितिन मुकेश। भैया सरनेम कहां पर है? यह तो सारे फर्स्ट नेम हैं। तुम्हारा कोई सरनेम क्यों नहीं है। हम सभी का है।' शाहरुख की इस बात को सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं।'
इसके जवाब में नील नितिन मुकेश शाहरुख खान और सैफ अली खान से कहते हैं, 'बहुत अच्छा सवाल है सर, शुक्रिया शाहरुख और सैफ सर लेकिन क्या मैं थोड़ी सी इजाजत ले सकता हूं कुछ बोलने के लिए?' इसके बाद नील कहते हैं, 'असल में मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक बेइज्जती है। यह ठीक नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि आप दोनों के लिए इस तरह का सवाल करना बहुत घटिया बात है, हमेशा इस तरह से फिल्म सेट के पोडियम पर खड़े होकर मजाक बनाना।'
नील नितिन मुकेश यहीं नहीं रुकते वह दर्शकों से माफी मांगते हुए कहते हैं, 'मैं निजी तौर पर इसे एक बेइज्जती के तौर पर देखता हूं। मुझे लगता है कि आप दोनों को बस चुप हो जाना चाहिए। मुझे किसी सरनेम की जरूरत नहीं है। मैंने बहुत मेहनत की है जिसकी वजह से मैं यहां पर सबसे आगे की 10 लाइनों में बैठा हुआ हूं और मुझसे शाहरुख खान और सैफ अली खान की ओर से सवाल पूछा जा रहा है। आप दोनों बस चुप रहिए।' सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
पढ़ें: अभिषेक बच्चन ने आमिर खान से किया ये खास अनुरोध, सात साल पुरानी फिल्म को किया याद