{"_id":"5ef56f9d2ddcfc5fe33ae672","slug":"actresses-like-radhika-apte-surveen-chawla-who-already-married-but-you-did-not-know-about-their-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंगल या रिलेशनशिप में नहीं बल्कि शादीशुदा हैं ये खूबसूरत अभिनेत्रियां, जानिए क्या करते हैं इनके पति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिंगल या रिलेशनशिप में नहीं बल्कि शादीशुदा हैं ये खूबसूरत अभिनेत्रियां, जानिए क्या करते हैं इनके पति
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 26 Jun 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
शादी कर घर बसा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने पसंदीदा स्टार्स के बारे में जानने का इच्छुक हर फैन होता है। सितारों के बारे में फैंस प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में न सिर्फ उनको क्या खाना पीना पसंद है बल्कि उनके रिलेशनशिप स्टेट्स के बार में भी वो जानना चाहते हैं। हालांकि सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनके बारे में अधिकतर फैंस को पता ही नहीं है कि वो शादीशुदा हैं। ऐसे में इस रिपोर्ट में आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।आगे तस्वीरों में देखें, कौन सी हैं ये एक्ट्रेस।
2 of 6
राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट टेलर
राधिका आप्टे ने साल 2012 में विदेशी म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी कर ली थी लेकिन इसे एक साल तक दुनिया से छुपाकर रखा। बताया जाता है कि, इनकी मुलाकात 2011 में तब हुई थी जब राधिका कंटेम्परेरी डांस सीखने के लिए लंदन गई थीं। एक साल डेटिंग के बाद दोनों ने 2012 में शादी की। राधिका के पति लंदन में रहते हैं।
3 of 6
सुरवीन चावला पति के साथ
सुरवीन चावला ने 28 जुलाई 2015 में ही बिजनेसमैन अक्षय ठक्कर से इटली में शादी कर ली थी। अक्षय से एक्ट्रेस की मुलाकात 2013 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। सुरवीन ने फिल्म 'हेट स्टोरी 2' में मेन लीड के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
माही गिल
- फोटो : amar ujala
कई फिल्मों में बोल्ड कैरेक्टर प्ले कर चुकीं एक्ट्रेस माही गिल भी शादीशुदा हैं। माही गिल की शादी काफी जल्दी हो गई थी। एक इंटरव्यू में माही ने इस बात को स्वीकारा था कि मेरी पहली शादी के वक्त में मेच्योर नहीं थी। खबरों के मुताबिक माही इस वक्त गोवा के एक होटल ओनर को डेट कर रहीं हैं। माही गिल की एक तीन साल साल की बेटी भी है।
अदिति राव हैदरी ने 21 साल की उम्र में ही सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। मगर यह बात अदिति ने बॉलीवुड में एंट्री के दौरान छिपाकर रखी थी। हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है। अदिति के पति इस वक्त नीता गुप्ता की बेटी मसाबा को डेट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।