फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर भावुक हुईं अंशुला, कहा- 'आप मेरे माता-पिता, दोस्त और जिंदगी हो'

Fri, 26 Jun 2020 02:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 26 Jun 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor birthday his sister Anshula Kapoor shared emotional post for him
अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस सहित बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने भाई के लिए खास पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई अर्जुन कपूर के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ अंशुला ने खास पोस्ट भी लिखा है। 

Arjun Kapoor birthday his sister Anshula Kapoor shared emotional post for him
अंशुला कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अंशुला ने अर्जुन कपूर के लिए लंबा- चौड़ा पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने अर्जुन कपूर को अपनी जिंदगी का सबसे खास इंसान बताया है। अंशुला ने अपने पोस्ट में लिखा- 'जन्मदिन की बधाई अर्जुन कपूर, मेरी सांस लेने की वजह आप हो, आप मेरी जिंदगी के पंसदीदा और सबसे महत्वपूर्ण इंसान हैं। वह इंसान जिसने हमेशा मुझे खुश रखने की कोशिश की, जिसके प्यार की सीमाएं नहीं हैं।' 

Arjun Kapoor birthday his sister Anshula Kapoor shared emotional post for him
अंशुला कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अंशुला ने पोस्ट में आगे लिखा, 'भाई, आप वह ताकत हो जिसकी वजह से मैं रोज सुबह उठती हूं, आप मेरे अभिभावक, मेरी रक्षा करने वाले, माता-पिता, दोस्त, भाई, हिम्मत, मेरी जिंदगी हो। बच्चा होने के बावजूद आपने मेरा हमेशा बहुत ख्याल रखा। जब मैं किसी वजह से टूट जाती थी तो आप ही मुझे संभालते थे। मेरे गिरने से पहले आप मुझे संभालने के लिए हमेशा वहां मौजूद रहते थे। आपने मुझे लड़ना, उठना, सिर ऊंचा रखकर हंसना सिखाया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy birthday @arjunkapoor. You are the reason I breathe, my most favorite human and the most important person in my life. The man whose love knows no bounds, who has always made me feel like the most cherished person on earth. Bhai, you are the reason I have the strength to wake up every morning. You have been my guardian, my protector, my parent, my friend, my brother, my confidant, my lifeline. You’ve parented me like a father, even though you were a kid yourself when you became that person for me. You’ve given me your strength when I’ve had none of my own. You’ve always been there to catch me before I fall, you’ve taught me how to fight, how to rise again, how to keep my head held high and smile. You’ve held my hand through fire and every storm that’s come our way. Unwavering in your belief in me, and in your love for me. You’ve never let us forget mom, but you make me feel whole even with her loss, and you have the ability to make me miss her less every time I feel like I can’t breathe without her. You’ve given me everything under the stars - even more than I ask for, perhaps more than I deserve - and somehow you always know what I need, even before I know I need it. You’ve moved heaven and earth to make sure I’m taken care of and loved. You’re the reason I’ve never felt like I’m alone. You’re that light that manages to shine through all my darkness, to show me the way and to lead me out of the dark. You know my deepest fears, my darkest thoughts, all the dragons in my head and all the demons I fight with every day - and you love me despite all that. You make me feel loved every day. You make me feel cherished, beyond loved. You make me feel like I matter. YOU are my home. And Your love for me makes me believe I am worthy of love. For this and for infinite more reasons, You are my number one, the best person I know, my anchor, my North Star, my most favorite human, my heartbeat, and the best gift mom could have given me. I don’t ever want to live in a world that you’re not in. Love you to infinity. I’ve got your back, and you’ve got mine. Always and forever ❤️♾

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor birthday his sister Anshula Kapoor shared emotional post for him
अंशुला कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अंशुला पोस्ट में आगे लिखती हैं, 'हर मुश्किल में आपने मेरा हाथ थामे रखा है। मुझमें अपने प्यार और भरोसे को साबित किया है। आपने मुझे कभी मां को भूलने नहीं दिया, लेकिन उनके न होने पर भी आपने कभी उनकी कमी महसूस नहीं होने दी। आपने मुझे मेरे मांगने से ज्यादा दिया है, और पता नहीं कैसे पर आपको हमेशा पता होता था कि मुझे क्या चाहिए, मेरे जानने से पहले भी। आपने मुझे प्यार देने और मेरी ख्याल करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। आपकी वजह से मुझे कभी अकेला महसूस नहीं हुआ। आप वह रोशनी हो जिसने मुझे अंधेरे में भी रास्ता दिखाया। आप मेरे डर और बुरे ख्यालों को जानते हो और फिर भी आप मुझे बहुत प्यार करते हो।'

विज्ञापन
Arjun Kapoor birthday his sister Anshula Kapoor shared emotional post for him
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अपने पोस्ट के आखिरी में अंशुला ने लिखा, 'आपने मुझे मेरी अहमियत समझाई। आप ही मेरे सब कुछ हो और आपका प्यार मुझे यह एहसास दिलाता है कि मैं इस प्यार की हकदार हूं। इसकी और कई वजहों से आप मेरे लिए नंबर वन हो, वह इंसान जो मेरा एंकर भी है और मेरा नॉर्थ स्टार भी, मेरे सबसे पसंदीदा इंसान, मेरी धड़कन और मां का दिया हुआ बेहतरीन तोहफा। मैं उस दुनिया में कभी नहीं रहना चाहती जहां आप नहीं हों। आपको बहुत बहुत प्यार। मेरे पास आपका साथ है और आपके पास मेरा।' सोशल मीडिया पर अंशुला का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। 

पढ़ें: भोसले से पहले सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हुए मनोज, सुशांत की मौत की खबरों को बताया टीआरपी का खेल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed