फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Where Is Alok Nath Now Childhood Friend Says He Lives In Isolation Avoids Acting Offers After MeToo Row

‘वो पूरी तरह से बदल गए हैं’, आखिर कहां गायब हैं इंडस्ट्री के ‘संस्कारी बाबू जी’ आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा

Sat, 11 Jul 2026 11:27 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 11 Jul 2026 11:27 AM IST
सार

Alok Nath: बॉलीवुड के संस्कारी बाबूजी कहे जाने वाले आलोक नाथ एक लंबे वक्त से इंडस्ट्री से गायब हैं। जानिए कहां हैं आलोक नाथ और उनके दोस्त ने उनके बारे में क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Where Is Alok Nath Now Childhood Friend Says He Lives In Isolation Avoids Acting Offers After MeToo Row
आलोक नाथ - फोटो : एक्स

विस्तार

आलोक नाथ ने हिंदी सिनेमा में कई सुपरहिट और यादगार फिल्मों में काम किया है। उन्हें बॉलीवुड के संस्कारी बाबूजी का टैग भी मिला था। हालांकि, 2018 में मी टू मूवमेंट के दौरान कई महिलाओं द्वारा उनका नाम लिए जाने के बाद से उन्हें लोगों के बीच बहुत कम देखा गया है। इस विवाद के बाद उनकी जिंदगी पर अब उनके बचपन के दोस्त और एक्टर राजेश पुरी ने बात की। उन्होंने बताया कि इन आरोपों का आलोक नाथ पर गहरा असर पड़ा और इस अनुभव ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया।

विज्ञापन

अब एक शांत जिंदगी जी रहे हैं आलोक नाथ
मनी कंट्रोल के अनुसार, राजेश पुरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में आलोक नाथ के बारे में बात की और बताया कि सीनियर एक्टर ने खुद को फिल्म इंडस्ट्री से दूर कर लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि आलोक नाथ अब एक शांत और एकांत जिंदगी जी रहे हैं और शायद ही कभी घर से बाहर निकलते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब आलोक नाथ पर मी टू के आरोप लगे, तो हर कोई हैरान रह गया क्योंकि उन्हें एक 'संस्कारी' एक्टर के तौर पर जाना जाता था। आरोपों के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह अलग कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वो इंडस्ट्री से लगभग गायब हो गए हैं और ज्यादातर अपने घर तक ही सीमित रहते हैं। राजेश ने माना कि उनके पुराने दोस्त से शायद गलतियां हुई हों। उन्होंने कहा कि आलोक बहुत साफ दिल के इंसान हैं।

अब वो पूरी तरह बदल चुके हैं। वो अब शराब भी नहीं पीते। वो बहुत प्यार करने वाले इंसान हैं, लेकिन उनमें दो बातें थीं। एक तो उन्हें कोई भी ऐसी चीज बर्दाश्त नहीं होती थी, जिससे वो परेशान हों और दूसरी बात शराब। वो बहुत खतरनाक तरीके से शराब पीते थे और उसका उन पर असर पड़ता था।

Where Is Alok Nath Now Childhood Friend Says He Lives In Isolation Avoids Acting Offers After MeToo Row
आलोक नाथ - फोटो : इंस्टाग्राम
शराब पीकर बेकाबू हो जाते थे आलोक नाथ
राजेश पुरी ने आगे कहा कि उन्होंने कभी भी आलोक नाथ को फिल्मों की शूटिंग के दौरान, जब वे साथ काम करते थे, गलत व्यवहार करते नहीं देखा। हालांकि, शराब पीने के बाद उनका व्यवहार बदल जाता था। वो बहुत आक्रामक और बेकाबू हो जाते थे। आलोक नाथ ने एक्टिंग से दूर रहने का फैसला किया है और अब वो लोगों से बहुत कम मिलते-जुलते हैं।

कई बार अपने यहां बुलाने के बावजूद उन्होंने हमेशा निमंत्रण ठुकरा दिया। मैं उनसे कहता हूं, 'घर आ जाओ, चलो हमारे फार्महाउस पर मिलते हैं।' लेकिन वह बस टाल देते हैं। कभी-कभी वह फोन पर बहुत अच्छे से बात करते हैं, लेकिन अक्सर उन्हें लगता है कि एक अच्छा टैलेंट बर्बाद हो रहा है।

वह ऑफर स्वीकार नहीं करते और कहते हैं कि वह घर से काम करते हैं। मुझे नहीं लगता कि वह अभी ज्यादा काम कर रहे हैं क्योंकि वह बहुत आहत हैं। वो हाल के वर्षों में आध्यात्मिकता की ओर मुड़ गए हैं और जिंदगी के इस दौर में शांति और मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं।

जो हुआ, सो हुआ। बिना आग के धुआं नहीं उठता। उन्हें अफसोस है, और जो कुछ भी हुआ वह अच्छा नहीं था। अब वह किसी का सामना नहीं करना चाहते। हम दोनों एक गुरु को मानते हैं और आलोक ने भी उन्हें मानना शुरू कर दिया था। वह गुरु के मार्गदर्शन में आए, लेकिन जब सत्संग हुआ, तब भी वह नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed