{"_id":"68664d63a804afb9d705c69e","slug":"who-is-kayoze-irani-boman-irani-son-career-student-of-the-year-movie-karan-johar-film-director-all-details-2025-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kayoze Irani: कौन हैं कायोज ईरानी? अभिनय के अलावा निर्देशन में भी आजमाया हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kayoze Irani: कौन हैं कायोज ईरानी? अभिनय के अलावा निर्देशन में भी आजमाया हाथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 03 Jul 2025 03:16 PM IST
सार
Boman Irani Son: कायोज ईरानी एक भारतीय अभिनेता होने के साथ ही फिल्म निर्देशक भी हैं। वे प्रसिद्ध अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें...
विज्ञापन
1 of 5
कायोज ईरानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kayozeirani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर बोमेन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी का जन्म 20 नवंबर 1987 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वे पारसी मूल के हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय के बाद निर्देशन में भी हाथ आजमाया है। वह जल्द ही अपने निर्देशन में फिल्म ‘सरजमीं’ लेकर आ रहे हैं।
2 of 5
कायोज ईरानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kayozeirani
कायोज का करियर
कायोज ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म "स्टूडेंट ऑफ द ईयर" से की, जिसमें वे एक अभिनेता के रूप में नजर आए। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को सराहा गया। इसके अलावा, उन्होंने "धमाका" और ‘सरजमीं’ (2025) जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
3 of 5
कायोज ईरानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kayozeirani
अभिनय के अलावा निर्देशन में आजमाया हाथ
कायोज ने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन में भी कदम रखा है। उन्होंने नेटफ्लिक्स की फिल्म "अजीब दास्तां" का निर्देशन किया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वे अपने कॉलेज के मीडिया डिपार्टमेंट में भी सक्रिय रहते हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी हालिया फिल्म ‘सरजमीं’ से बतौर निर्देशक उनकी खूब तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कायोज ईरानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kayozeirani
कायोज की शिक्षा
कायोज ने अपनी पढ़ाई मुंबई के किशिनचंद चेलाराम कॉलेज (केसी कॉलेज) से पूरी की, जहां उन्होंने फिल्म, टेलीविजन और न्यू मीडिया प्रोडक्शन में बॉम्बे से बी.ए. - फिल्म, टेलीविजन और न्यू मीडिया प्रोडक्शन (बी.ए.एफ.टी.एन.एम.पी.) की डिग्री पूरी की । वे अभी भी के.सी.सी. के मीडिया विभाग के कामकाज में एक सक्रिय सदस्य बने हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कायोज ईरानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kayozeirani
कायोज की पर्सनल लाइफ
कायोज ईरानी अपने निजी जीवन को लेकर ज्यादा चर्चा में नहीं रहते। उनके पिता बोमन ईरानी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं, जिन्होंने "मुन्नाभाई एमबीबीएस", "3 इडियट्स" जैसी फिल्मों में काम किया है। वह जल्द ही फिल्म ‘सरजमीं’लेकर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।