अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम में जो जीतेगा वही बनेगा 'दारा सिंह'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में आजकल बायोपिक फिल्मों का दौर है। अब पहलवान और अभिनेता रहे दारा सिंह की ज़िंदगी पर उनके बेटे विंदू दारा सिंह फ़िल्म बनाना चाहते हैं। लेकिन फिल्म में दारा सिंह का किरदार अक्षय कुमार निभाएंगे कि जॉन अब्राहम इसको लेकर रस्साकश्ाी जारी है।
एक ख़ास बातचीत में विंदू दारा सिंह ने बताया, "मेरे पिता की ज़िंदगी बहुत ही प्रेरणा देने वाली कहानी है और अब फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार हो गई है। फ़िल्म की कहानी उनके ख़िताब जीतने तक की ज़िंदगी की कहानी होगी। बस किसी स्टूडियो और प्रॉडक्शन हाउस का इंतज़ार है जो इसे अपनाए।"
फिल्म के साथ अक्षय कुमार का भी नाम
हालांकि ये अभी तक साफ़ नहीं है कि दारा सिंह का किरदार कौन निभाएगा। विंदू दारा सिंह चाहते हैं कि जॉन अब्राहम दारा सिंह का किरदार निभाए।
विंदू कहते हैं, "हमें ऐसा कलाकार चाहिए जिसका शारीरिक ढांचा मेरे पिता की तरह हो और मेरे लेखक कहते हैं कि जॉन अब्राहम इस रोल में फ़िट बैठेंगे। लेकिन अभी तक किसी को अप्रोच नहीं किया गया है क्योंकि कास्टिंग की ज़िम्मेदारी स्टूडियो और प्रॉडक्शन हाऊस की होगी और फ़िलहाल मैं इस फ़िल्म के लिए निर्माताओं से मिल रहा हूं।''
पहले दारा सिंह के किरदार के लिए अक्षय कुमार का नाम भी सामने आ रहा था और देखना ये है कि ये किरदार किसकी झोली में गिरता है।